गुरुवार, 30 अप्रैल 2026
Logo
National

कोरोना के मामलों में आई गिरावट, पिछले 24 घंटे में आए 6594 नए मामले

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
कोरोना के मामलों में आई गिरावट, पिछले 24 घंटे में आए 6594 नए मामले

कोरोना के मामलों में आई गिरावट, पिछले 24 घंटे में आए 6594 नए मामले

N
डेस्क रिपोर्टर

नई दिल्ली, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। देश में कोरोना के मामले दिन पर दिन बढ़ते जा रहे है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 6594 नए मामले दर्ज किए गए। वहीं बीते रविवार के मुकाबले सोमवार यानी 13 जून को कोरोना के मामलों में 18 फीसदी की कमी देखी गई है। इससे साथ ही पिछले 24 घंटे में 4,035 लोग इस वायरस से ठीक हुए हैं। फिलहाल देश में कोरोना के 50 हजार 548 मामले एक्टिव हैं। देश में प्रतिदिन पॉजिटिविटी रेट कि बात करें तो यह 2.05 फीसदी है, तो इसका रिकवरी रेट 98.67 फीसदी दर्ज किया गया है। 


बतादें कि, देश में अब तक 195 करोड़ लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। इसके साथ ही बीते 24 घंटे में 3 लाख 21 हजार 873 लोगों की टेस्टिंग हुई है। वहीं देश में कोरोना से अब तक 4 करोड़ 26 लाख 61 हजार 370 लोग ठीक हुए हैं। एएनआई की रिपोर्ट कि बात करें तो दिल्ली में सोमवार यानी 13 जून को कोरोना के 614 नए मामले दर्ज किए गए है।  


इसके साथ बीते रविवार यानी 12 जून को 735 नए मामले दर्ज किए गए थे। दिल्ली कि बात करें तो सोमवार को यहां 495 मरीज वायरस से ठीक हुए है। हालांकि अच्छी खबर यह हैं कि कोरोना के कारण सोमवार को किसी की भी मौत नहीं हुई। फिलहाल दिल्ली में 2561 मामले एक्टिव हैं। इसके साथ ही महाराष्ट्र की बात करें तो पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1885 नए मामले दर्ज किए है, तो 774 मरीज ठीक इस वायरस से ठीक हुए। वहीं महाराष्ट्र में 17 हजार 480 मामले एक्टिव है। 

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें