नई दिल्ली, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। देश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है। इसी बीच देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के मामलों में गिरावट देखी गई है। बीते 24 घंटे में कोरोना के 9 हजार 923 नए मामले दर्ज किए गए है। तो 7 हजार 293 लोग कोरोना से ठीक हो कर अपने घर गए। वहीं 17 लोगों की इस वायरस से मौत हुई। तो देश में अभी कोरोना के 79 हजार 313 मामले एक्टिव हैं।
प्रतिदिन कोरोना के पॉजिटिविटी रेट 2.55 फीसदी दर्ज किए गए है। वहीं कोरोना से देश में अब तक 4 करोड़ 27 लाख 15 हजार 193 लोग ठीक हुए है। तो 5 लाख 24 हजार 890 लोगों की मौत हुई है। बीते सोमवार यानी 20 जून को देश में 13 लाख से अधिक लोगों को वैक्सीन लगाई गई।
महाराष्ट्र की बात करें तो यहां पिछले 24 घंटे में 1310 नए मामले दर्ज किए गए है। वहीं 1116 लोग कोरोना से ठीक हो कर घर गए। महाराष्ट्र में अब तक 10 लाख 62 हजार 280 लोग कोरोना से ठीक हुए है। महाराष्ट्र में रिकवरी रेट की बात करें तो यह 97 फीसदी है। वहीं एक हफ्ते की बात करें तो महाराष्ट्र में कोरोना के मामलों में 0.181 फीसदी की बढ़ोत्तरी देखी गई।
दिल्ली की बात करें तो यहां पिछले 24 घंटे के अंदर 1221 लोग कोरोना से ठीक हुए। तो 6 कोरोना संक्रमितों की जान चली गई। वहीं पिछले 24 घंटे में 10,506 लोगों की टेस्टिंग हुई। राज्य सरकार की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, 4095 कोरोना संक्रमित लोगों को होम आइसोलेशन किया गया है। तो 220 संक्रमित अस्पताल में भर्ती कराएं गए हैं।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

