गुरुवार, 16 जुलाई 2026
Logo
National

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025: AAP ने जारी की 20 प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट, मनीष सिसोदिया की सीट पर अवध ओझा लड़ेंगे चुनाव

09 दिस, 20240 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025: AAP ने जारी की 20 प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट, मनीष सिसोदिया की सीट पर अवध ओझा लड़ेंगे चुनाव

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025: AAP ने जारी की 20 प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट, मनीष सिसोदिया की सीट पर अवध ओझा लड़ेंगे चुनाव

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

दिल्ली में जल्द विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। आगामी चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस सूची में पार्टी ने 20 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की है। इस बार AAP ने पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की सीट रही पटपड़गंज विधानसभा क्षेत्र से शिक्षक अवध ओझा को उतारने का फैसला लिया है। वहीं मनीष सिसोदिया को जंगपुरा विधानसभा सीट से टिकट दी है। इसके अलावा आप के कई मौजूदा विधायकों के टिकट काटकर कांग्रेस और बीजेपी छोड़कर आए नेताओं पर भरोसा जताया है। 


आम आदमी पार्टी की दूसरी सूची में इन प्रत्याशियों को मिला मौका 

  • विधानसभा सीट नरेला से दिनेश भारद्वाज

  • तिमारपुर से सुरेंद्र पाल सिंह बिट्टू

  • आदर्श नगर से मुकेश गोयल 

  • मुंडका से जसबीर कराला

  • मंगोलपुरी से राकेश जाटव धर्मरक्षक

  • रोहिणी से प्रदीप मित्तल

  • चांदनी चौक से पुनर्दीप सिंह साहनी

  • पटेल नगर से प्रवेश रत्न

  • मादीपुर से राखी बिदलान

  • जनकपुरी से प्रवीण कुमार

  • देवली से प्रेम कुमार चौहान

  • बिजवासन से सुरेंद्र भारद्वाज

  • पालम विधानसभा से जोगिंदर सोलंकी

  • त्रिलोकपुरी से अंजना पारचा

  • पटपड़गंज विधानसभा सीट से अवध ओझा

  • कृष्णा नगर से विकास बग्गा

  • गांधी नगर से नवीन चौधरी उर्फ दीपू

  • शाहदरा से पद्मश्री जितेंद्र सिंह शंटी 

  • मुस्तफाबाद से आदिल अहमद खान

  • जंगपुरा से मनीष सिसोदिया

दूसरी पार्टी से आप में शामिल हुए इन चेहरों को मिला मौका

हाल ही में दूसरी पार्टियों से आए कई चेहरों को अरविंद केजरीवाल ने टिकट दिया है। इसमें कांग्रेस से आप में शामिल हुए सुरेंद्र पाल सिंह बिट्टू हैं, उन्हें तिमारपुर सीट से टिकट दी गई है। इसके अलावा BJP से आप में आए प्रवेश रत्न को पटेल नगर विधानसभा सीट से मौका दिया गया है। प्रवेश रत्न पहले बीजेपी की टिकट पर इस विधानसभा सीट से चुनाव लड़ चुके हैं। हाल ही में भाजपा से आप में शामिल हुए जितेंद्र सिंह शंटी को शाहदरा विधानसभा सीट से टिकट दिया गया है। 

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें