दिल्ली, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। गुरुवार यानी 6 जनवरी (आज) अचानक से दिल्ली के तड़के चांदनी चौक की लाजपत राय मार्केट में आग लगने से हलचल मच गई। इस आग ने लगभग 58 दुकानें को जलाकर राख कर दिया। फिलहाल इस हादसे में किसी के घायल होने की जानकारी नही मिली हैं। जब इस भीषण आग की जानकारी मिली तो दमकल की 13 गाड़ियां इस घातक आग को बुझाने के लिए मौके पर जा पहुंचीं। जिसके बाद इस आग पर 3 घंटे बाद काबू पाया गया और इसे बुझाया गया।
बताया जा रहा है की, इस आग के हादसे में करोड़ों रुपए का नुकसान हो गया है। दिल्ली फायर सर्विस के एक अफसर ने जानकारी देते हुए बताया कि, यह आग इलेक्ट्रिकल फॉल्ट के कारण लगी थी। फिलहाल इस आग को पूरी तरह बुझा दिया गया है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

