N
डेस्क रिपोर्टर
दिल्ली, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। दिल्ली में कोरोना वायरस का संक्रमण दिन पर दिन से बढ़ते जा रहा है। इसके साथ ही कोरोना का नया वेरिएंट आमिक्रॉन के मामलों ने भी रफ्तार पकड़ ली है। जहां कोरोना मरीजों की संख्या दिसंबर को शुरुआत में 300 थी, वहीं यह संख्या बढ़कर 1,300 तक पहुंच चुकी है। बतादें की, संक्रमित मरीजों का दैनिक रेट 0.07 फीसदी तक था। पर अब ये रेट इस कद्र बढ़ गया है कि दिल्ली में मिनी लॉकडाउन लगने की नौबत आ गई है। फिलहाल अभी दिल्ली में नाइट कर्फ्यू लगाया गया है। पर अगर यही हालात रहे तो वो दिन दिन दूर नही जब एक बार फिर कोरोना को रोकने के लिए लॉकडाउन का सहारा लिया जाएगा।
बतादें कि, दिल्ली में कोरोना के नए वेरिएंट आमिक्रॉन के मामले लगातार बढ़ रहे है। देश दुनिया इस नए वेरिएंट से लड़ने के लिए तरह तरह कयास लगा रही है। बढ़ती हुई ठंड को देखते हुए कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के बढ़ने की उम्मीद भी की जा रही है। दिल्ली सरकार नए वेरिएंट से निपटने के लिए कई कदम उठाए रही है। कभी वैक्सिनेशन पर जोर किया जा रहा है तो कभी मास्क पहनने पर और एक दूसरे से सोशल डिस्टेंस बनाए रखने के लिए कहां जा रहा है।
जिस तरह दिन पर दिन ओमिक्रॉन के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, ठीक उसी तरह से कोरोना के मरीजों की संख्या में भी तेजी से इजाफा होते देख रहा है। ओमिक्रॉन के दिल्ली में अब तक 165 मामले सामने आ चुके है। कोरोना का नया वेरिएंट अब तक देश के 19 राज्यों तक फैल चुका है। जिसमे दिल्ली दूसरे नंबर पर है तो महाराष्ट्र नए वेरिएंट के मामलों में पहले नंबर पर है। महाराष्ट्र में अब तक 167 ओमीक्रॉन के मामले रिकॉर्ड किए गए है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

