N
डेस्क रिपोर्टर
दिल्ली, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। दिवाली खत्म हो चुकी है पर उससे हुआ प्रदुषण दिल्ली में अब तक वही है। दिल्ली की हवा अभी भी गंभीर श्रेणी में है। दिल्ली में प्रदूषण का हाल कितना बुरा हो सकता है। यह आप इस बात से ही अंदाजा लगा ले कि पूरी दुनिया के प्रदूषित शहरों की बात की जाए तो दिल्ली, 10 सबसे ज्यादा प्रदूषित शहरों में से सबसे आगे है। इस संख्या में भारत के दो और शहर, मुंबई और कोलकाता शामिल हैं।
स्विट्जरलैंड आधारित क्लाइमेट ग्रुप IQAir का यह ग्रुप हवा की गुणवत्ता और प्रदूषण पर अपनी नजर बनाए रखता है।
बता दें कि, चीन का चेंदगू और पाकिस्तान का लाहौर शहर प्रदूषण की इस सूची में आता है। दिल्ली में प्रदूषण बढ़ने की वजह हरियाणा और पंजाब में जलने वाली पराली एंव दिल्ली में अधिक संख्या में गाड़ियों का प्रदूषण की बड़ी हिस्सेदारी है।
प्रदूषण बोर्ड से मिली चेतावनी
दिल्ली में आज का हवा गुणवत्ता स्तर तकरीबन (AQI) 476 है, जाे एक गंभीर श्रेणी में शामिल है। शुक्रवार को केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) ने चेतावनी देते हुए कहा था कि आने वाले 48 घंटों के लिए हवा की क्वालिटी गंभीर रूप से बनी रहेगी। इसके साथ ही राज्यों और स्थानीय निकायों को आपातकालीन उपायों को लागू करने की बात कही है। इन सब में स्कूलों को बंद रखना, निजी कारों पर ईवन-ऑड के उसे काम कर आना और किसी भी तरह के कंस्ट्रक्शन के काम को रोकना शामिल है।
UP के पांच शहरों कि बात करे तो AQI 400 से ज्यादा हापुड़, बुलंदशहर, नोएडा, गाजियाबाद और मेरठ में हवा की गुणवत्ता का स्तर कम होते जा रहा है।
PM10 का स्तर 568 और PM2.5 का स्तर 417 है। बुलंदशहर में AQI का स्तर देखा जाए तो 444 है। लखनऊ का AQI का स्तर 187 है, तो PM10 का स्तर 187 और PM 2.5 का स्तर 125 है।
राजस्थान में भी 17 से 15 जिलों की हवाओं की गुणवत्ता खराब है।
राजस्थान की हवा में प्रदूषण का स्तर दिल्ली-एनसीआर जैसा तो खतरनाक नहीं है। पर यहां AQI 200 से कम है। उदयपुर, जयपुर, पुष्कर, अजमेर समेत राज्य के 15 जिलों की हवा प्रदूषित है। जिसमे से दो जिलों की गुणवत्ता स्वास्थ्य के लिए खतरनाक साबित हो सकती है।
दिल्ली की हवा इतनी प्रदूषित हो चुकी है कि हमारे फेफड़ों को नुकसान पहुंचाने वाले PM2.5 यानी धूल के बहुत महीन कण का स्तर, आधी रात में करीब 300 का आंकड़ा भी पार कर गया है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

