नई दिल्ली, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। दिल्ली में कोरोना की रफ्तार एक बार फिर धीमी होने लगी है। यहां वायरस के मामले में गिरावट आने लगी है। जिसकी वजह से अब आम जनता को कोरोना की बंदिशों से राहत मिली है। गुरुवार यानी 27 जनवरी को कोरोना के हालात पर दिल्ली डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी की अहम बैठक हुई है। इस बैठक में कोरोना के गिरते हुए मामलों को देखते हुए जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए वीकेंड कर्फ़्यू और बाज़ारों के ऑड-ईवन सिस्टम को खत्म करने का एलान किया गया है।
फिलहाल अभी नाइट कर्फ़्यू लगा रहेगा। इसके साथ ही एक बार फिर 50 प्रतिशत क्षमता के साथ सिनेमा हॉल खोले जाएंगे। वहीं शादी समारोह में भी 200 लोगों के शामिल होने पर छूट दी जाएगी। दिल्ली के सरकारी ऑफिस एक बार फिर 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खुलेंगे। फिलहाल एजुकेशन इंस्टीट्यूट्स और स्कूल को अभी बंद ही रखा जाएगा।
बता दें कि बुधवार यानी 26 जनवरी को दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बच्चों के स्कूलों खोलने की बात कही थी। पर इसका फैसला डीडीएमए की मीटिंग में ही तय होगा। मनीष सिसोदिया ने बताया था कि, ऑनलाइन पढ़ाई कभी भी ऑफलाइन होने वाली पढ़ाई की जगह नहीं ले सकती है। इसके साथ ही उन्होंने बोला था कि सरकार ने स्कूलों को उस वक्त बंद किया था जब वह बच्चों के लिए बिलकुल भी सुरक्षित नहीं था, पर अब अत्यधिक सावधानी छात्रों के भविष्य को नुकसान पहुंचा रही है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

