शनिवार, 25 अप्रैल 2026
Logo
National

ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों पर केजरीवाल सरकार ने दिल्ली में जारी किया येलो अलर्ट

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों पर केजरीवाल सरकार ने दिल्ली में जारी किया येलो अलर्ट

ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों पर केजरीवाल सरकार ने दिल्ली में जारी किया येलो अलर्ट

N
डेस्क रिपोर्टर
दिल्ली, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। राजधानी दिल्ली में कोरोना के मामले तो बढ़ ही रहे है पर इसके साथ साथ कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के मामलों में भी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। यह बढ़ते हुए मामले अब केजरीवाल सरकार की चिंता बढ़ा रहे है। सरकार ने कोरोना के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए दिल्ली में येलो अलर्ट जारी कर दिया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बताया कि,  बीते कुछ दिनों से कोरोना के मामले बढते जा रहे है। पर इन मामलों से डरने की ज़रूरत नहीं है, क्योंकि इसके ज़्यादातर मामले माइल्ड हैं। इसके साथ ही अस्पतालों की ज़रूरत भी नहीं पड़ रही है और न ही  डॉक्टर की बहुत ज्यादा ज़रूरत हो रही है। इसलिए इसे घबराने की बात नही है। 

केजरीवाल ने बताया कि,  जिस तरह कोरोना के मामले दुनिया भर में एक बार फिर बढते जा रहे है वो हम नहीं चाहते की देश की हालत पहले जेसी हो। इसलिए हम आप सभी से बार-बार कह रहे है कि कही भी जाए तो मास्क ज़रूर पहनें। बहुत सी तस्वीरें आ रही हैं जहां लोग मास्क नहीं लगा  रहे हैं। कब क्या और कैसे बंद करना है इसके लिये हमने कुछ वक्त पहले ही ग्रेडिड लाइन बनाई थी। l

बतादें कि, दिल्ली में कोरोना के नए वेरिएंट आम‍िक्रॉन के मामले लगातार बढ़ रहे है। देश दुनिया इस नए वेरिएंट से लड़ने के लिए तरह तरह कयास लगा रही है। बढ़ती हुई ठंड को देखते हुए कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के बढ़ने की उम्मीद भी की जा रही है।  द‍िल्‍ली सरकार नए वेरिएंट से निपटने के ल‍िए कई कदम उठाए रही है। कभी वैक्सिनेशन पर जोर किया जा रहा है तो कभी मास्क पहनने पर और एक दूसरे से सोशल डिस्टेंस बनाए रखने के लिए कहां जा रहा है।

आज यानी 28 दिसंबर दोपहर 12 बजे दिल्ली सरकार ने हाई लेवल बैठक की थी। इस बैठक में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को लेकर समीक्षा की गई थी। इसके साथ ही  इस पर फैसला भी लिया गया। दिल्ली में इस बैठक के बाद येलो अलर्ट जारी करने की सहमति बनी।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें