
नई दिल्ली। आप सांसद स्वाति मालीवाल मामले में दिल्ली पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। दरअसल, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पूर्व पीएस बिभव कुमार को मालीवाल से मारपीट मामले में दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दिल्ली पुलिस की टीम कुछ घंटे पहले ही सीएम आवास पर पहुंची थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मुख्यमंत्री आवास के पिछले गेट से पुलिस ने बिभव को पकड़ा गया।
दिल्ली पुलिस को इनपुट मिला था कि विभव दिल्ली से बाहर नहीं बल्कि मुख्यमंत्री आवास में ही मौजूद हैं। विभव कुमार ने अपनी शिकायत को लेकर दिल्ली पुलिस को जो मेल भेजा था उसका आईपी एड्रेस भी पुलिस ने ट्रैक किया था। कई टीमें विभव की तलाश के लिए लगातार लगी हुईं थी और फाइनली विभव को सीएम आवास से हिरासत में ले लिया गया।
राघव चड्ढा भी पहुंचे थाने
दिल्ली पुलिस की टीम बिभव कुमार को सिविल लाइन थाने लेकर गई है। जहां उनसे पूछताछ की जाएगी। इस बीच आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा भी सिविल लाइंस थाने पहुंच चुके हैं। विभव कुमार की वकील करण शर्मा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि हमें अभी तक पुलिस से कोई जानकारी नहीं मिली है। हमने उन्हें एक ई-मेल भेजा है कि हम जांच में सहयोग करेंगे।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

