नई दिल्ली, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। भारत में 24 घंटे में कोरोना के 2,55,874 नए केस सामने आए हैं। इसके साथ ही 614 लोगों की जान गई। सोमवार यानी 24 जनवरी के मुकाबले मंगलवार ( 25 जनवरी) को कोरोना के 50,190 कम मामले दर्ज किए गए हैं। इससे पहले देश में रोजाना 3 लाख से ज्यादा नए मामले सामने आ रहे थे। बतादें कि, 24 घंटे में कोरोना से 2,67,753 लोग ठीक हुए हैं। देश में अब कोरोना के कुल 22,36,842 एक्टिव मामले है।
कल कि अपेक्षा देश में घटे 50 हजार मामले
मंगलवार यानी 25 जनवरी को स्वास्थ्य मंत्रालय की और से जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना के 2,55,874 नए मामले सामने आए हैं। वहीं अगर सोमवार यानी 24 जनवरी के आंकड़ों की बात करें तो कल देश में कोरोना के 3,06,064 नए मामले आए थे। रविवार यानी 23 जनवरी के मुकाबले ये 27,469 कम थे। मंगलवार को कोरोना के नए मामलों में 50,190 की कमी देखने को मिली हैं। हालांकि मौतों का आंकड़ा कम होने की वजह बढ़ा है। सोमवार के आंकड़ों में 439 लोगों की मौतें हुई थीं। जबकि मंगलवार को 614 लोगों की मौतें हुई।
दिल्ली में फरवरी से खुल सकते है स्कूल
एक आधिकारिक सूत्र के मुताबिक, दिल्ली सरकार इस महीने के अंत तक बच्चों कि वैक्सिनेशन की स्थिति के आधार पर फरवरी से स्कूलों खोलने पर विचार कर रही हैं। आधिकारिक सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि, कोरोना के अकड़ो में कमी होने के बाद और बच्चों के वैक्सिनेशन को देखती हुए फरवरी से स्कूल खोले जा सकते हैं।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

