नई दिल्ली, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। इस समय दिल्ली के साथ साथ पूरा उत्तर भारत ठंड से ठिठुर रहा हैं। पहाड़ी इलाकों की ओर से आ रही इन बर्फीली हवाओं ने पूरे उत्तर भारत को अपनी चपेट में ले लिया हैं। जिसके कारण दिल्ली-एनसीआर के लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, दिल्ली के लोग वायु प्रदूषण से भी परेशान है। दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में वायु गुणवत्ता रेड जोन है, इसका मतलब वहा की हालत ‘बेहद खराब’ है।
इसे भी पढ़े : मध्य प्रदेश में आई तीसरी लहर, 1 दिन में डेढ़ गुना बढ़ गए कोरोना के मरीज
इसके साथ ही आईएमडी ने उत्तर-पश्चिमी भारत में 3 जनवरी तक शीतलहर से लेकर तीव्र शीतलहर की स्थिति का अनुमान लगाया है। ‘तीव्र’ शीतलहर वाली स्थिति तब बनती है जब न्यूनतम तापमान दो डिग्री तक गिर गया हो या फिर सामान्य के मुकाबले इसकी गिरावट 6.4 डिग्री सेल्सियस से भी ज्यादा हो जाए। मौसम विभाग ने 4 जनवरी से न्यूनतम तापमान में वृद्धि का अनुमान लगाया है, जिसकी वजह से 4 से 7 जनवरी के बीच हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर में भारी बारिश और बर्फबारी हो सकती है। वहीं 5 से 7 जनवरी के बीच दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, उत्तरी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ जगह तेज बारिश होने का भी अनुमान जताया गया है।
इसे भी पढ़े : पिता की शर्मनाक करतूत, 3 साल की मासूम बेटी के साथ किया दुष्कर्म
दिल्ली में लोगों का सहारा बनी "चाय"
दिल्ली में बीते काफी दिनों से अच्छी खासी ठंड पड़ रही है। यहां के लोगों को धूप का भी सहारा उतना ही मिल पा रहा है जितना बाकी के प्रदेश के लोगों को मिल रहा है। राजधानी में एक व्यक्ति ने बताया कि, दिल्ली में ठंडी हवाओं के साथ साथ ठंड में काफी बढ़ गई है। ठंड इतनी ज्यादा पढ़ रही है कि हाथ-पैर सही से काम तक नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में सिर्फ चाय एक मात्र सहारा है। जिसे पी कर थोड़ी गर्माहट का एहसास होता है।
इसे भी पढ़े : हुजूर और बैरसिया 24 हजार मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जुड़ेंगे
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

