रविवार, 18 अक्टूबर 2026
Logo
National

कोरोना के बीच देश में डेंगू का कहर अब तक 12 राज्‍यों में 60 लोगों की हुई मौत

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
कोरोना के बीच देश में डेंगू का कहर अब तक 12 राज्‍यों में 60 लोगों की हुई मौत

कोरोना के बीच देश में डेंगू का कहर अब तक 12 राज्‍यों में 60 लोगों की हुई मौत

N
डेस्क रिपोर्टर
नई दिल्‍ली, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। देश में कोरोना महामारी के बार फिर से मामले बढ़ते जा रहें है। वहीं इस महामारी के चलते डेंगू भी अपना कहर बरसा रहा हैं। इस साल अब तक देश में लगभग 80 हज़ार डेंगू के मामले दर्ज किए जा चुके हैं। वहीं अब तक 12 राज्यों में डेंगू के कारण 60 लोगों की जान जा चुकी है। डेंगू के कारण सबसे अधिक मौतें केरल में देखी गई है, जहां पर 20 डेंगू मरीज की जान जा चुकी हैं।  इसके बाद राजस्थान और हरियाणा आते है जहां 6 मरीजों की जान जा चुकी है।

वहीं, पश्चिम बंगाल और पंजाब में डेंगू के कारण 3 मरीजों की मौत दर्ज हुई है। बिहार, तमिलनाडु में भी डेंगू के कारण लोगों की मौत हुई है। लागतार डेंगू के मामले बढते हुए देख केंद्र द्वारा गठित 13-14 टीम सबसे अधिक प्रभावित राज्यों का दौरा कर रही है।  

इस बात की जानकारी स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय के उच्‍च पदस्‍थ सूत्रों के हवाले से सामने आई है।  सूत्रों की मानें तो, अलग-अलग राज्यों में कुल मामलों का लगभग 25% जनवरी से जून के महीने तक रिपोर्ट हुए है। पिछले ढाई महीनों में डेंगू के मामले तेज़ी से सामने आ रहे है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें