N
डेस्क रिपोर्टर
नई दिल्ली, न्यूज वर्ल्ड। कोरोना(Corona) महामारी के बाद अब डेंगू (dengue) पूरी दुनिया को परेशान करने में लग गया है। डेंगू की बीमारी मच्छर के काटने के कारण होती है। फिलहाल डेंगू कि बीमारी भारत के 32 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में बुरी तरह से फैल चुकी है। इस साल देखा जाए तो अब तक 1.20 लाख से भी ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। यह संख्या 2017 के बाद सबसे ज्यादा बताई जा रही है। अभी तक डेंगू के सबसे ज्यादा केस UP में 23 हजार तो दिल्ली में 2700 से तक के मरीज मिले चुके है।
अगर दुनिया की बात की जाए तो पड़ोसी देश, पाकिस्तान (Pakistan) और बांग्लादेश( Bangladesh) में भी डेंगू का कहर टूटतें जा रहा है। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में अब तक 19 हजार से भी ज्यादा केस सामने आ चुके हैं, तो सिंध प्रांत में देखा जाए तो 4,200 से ज्यादा लोग डेंगू से प्रभावित हो चूके है। दोनों राज्यों में अब तक 80 लोगों की जान डेंगू से जा चुकी है।
बांग्लादेश में अब तक 25 हजार से ज्यादा लोग डेंगू प्रभावित है। वहीं इस साल 90 से ज्यादा मौतें हुई है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की मने तो, दुनिया की आधी से ज्यादा आबादी यानी करीब 400 करोड़ लोग ऐसे इलाकों में रहते हैं, जहां डेंगू होने का सबसे ज्यादा डर होता है।
अमेरिका, अफ्रीका और एशिया के 100 से ज्यादा देशों के लोगो पर इस बीमारी का खतरा मंडरा रहा है। हर साल 10 से 40 करोड़ लोग डेंगू से पीड़ित होते हैं। इनमें से गंभीर 40 हजार लोगों की मौत हो जाती है।
दिल्ली के 43% परिवारों में से 1 सदस्य को है डेंगू
दिल्ली में डेंगू का कहर अभी जारी है। एक अध्ययन में पता चला कि 43% लोगों के परिवार में या करीबी संपर्क वाले के यहां किसी न किसी सदस्य को डेंगू हुआ है। बचे 71% लोगों का बोलना है कि नगर निगम ने शुरुआत में इसे रोकने के कोई उपाय नहीं किए।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

