सोमवार, 04 मई 2026
Logo
National

उत्तर प्रदेश में मंत्रियों को बांटे गए विभाग, देखिए पूरी सूची

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
उत्तर प्रदेश में मंत्रियों को बांटे गए विभाग, देखिए पूरी सूची

उत्तर प्रदेश में मंत्रियों को बांटे गए विभाग, देखिए पूरी सूची

News World Desk
डेस्क रिपोर्टर
News World Desk

लखनऊ, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार 2.0 में शपथ ग्रहण के तीसरे दिन सोमवार को नए मंत्रियों के विभाग तय कर दिए गए। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को ग्राम विकास विभाग, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक को स्वास्थ्य और कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को जलशक्ति विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खास कहे जाने वाले कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार शर्मा को नगर विकास विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।


सरकार से मिली जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को गृह, आवास एवं शहरी नियोजन, राज्य संपत्ति विभाग समेत 34 विभागों की जिम्मेदारी मिली है। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को ग्राम विकास विभाग के साथ ग्रामीण अभियंत्रण, मनोरंजन कर समेत कुल छह विभागों की जिम्मेदारी दी गई है। इसी प्रकार उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक को चिकित्सा शिक्षा और चिकित्सा स्वास्थ्य समेत कुल तीन विभाग सौंपे गए हैं।

कैबिनेट मंत्री और उनके विभाग :

सुरेश कुमार खन्ना- वित्त एवं संसदीय कार्य

सूर्य प्रताप शाही - कृषि

स्वतंत्र देव सिंह - जल शक्ति एवं बाढ़ नियंत्रण

बेबी रानी मौर्य - महिला कल्याण

लक्ष्मी नारायण चौधरी - गन्ना विकास एवं चीनी मिल

जयवीर सिंह - पर्यटन

धर्मपाल सिंह - पशुधन एवं दुग्ध विकास, अल्पसंख्यक कल्याण

नंद गोपाल गुप्ता नंदी - औद्योगिक विकास

भूपेंद्र सिंह चैधरी - पंचायती राज

अनिल राजभर - श्रम एवं सेवा योजन

जितिन प्रसाद - लोक निर्माण

राकेश सचान - सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्याम

अरविंद कुमार शर्मा - नगर विकास, ऊर्जा

योगेंद्र उपाध्याय - उच्च शिक्षा

आशीष पटेल - प्राविधिक शिक्षा

डॉ.संजय निषाद - मत्स्य

राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) :

नितिन अग्रवाल - आबकारी एवं मद्य निषेध,

कपिल देव अग्रवाल - व्यवसायी शिक्षा एवं कौशल विकास

रविंद्र जायसवाल - स्टांप तथा न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन

संदीप सिंह - बेसिक शिक्षा

गुलाब देवी - माध्यमिक शिक्षा

गिरीश चंद्र यादव - खेल एवं युवा कल्याण

धर्मवीर प्रजापति - कारागार एवं होमगार्डस

असीम अरुण - समाज कल्याण, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण

जेपीएस राठौर -सहकारिता

दयाशंकर सिंह - परिवहन

दिनेश प्रताप सिंह - उद्यान

नरेंद्र कश्यप - पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण

अरुण कुमार सक्सेना - वन एवं पर्यावरण

दयाशंकर मिश्र दयालु - आयुष

राज्यमंत्री :

मयंकेश्वर सिंह - संसदीय कार्यमंत्री से संबद्ध

दिनेश खटीक - जल शक्ति

संजीव कुमार गोंड -समाज कल्याण

बलदेव सिंह ओलख -कृषि

अजीत पाल सिंह - विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी

जसवंत सैनी - संसदीय कार्य

रामकेश निषाद - जल शक्ति

मनोहर लाल मन्नू कोरी - श्रम एवं सेवायोजन

संजय सिंह गंगवार -गन्ना विकास एवं चीनी मिल

ब्रजेश सिंह - लोक निर्माण

के.पी. मलिक - वन

सुरेश राही - कारागार

अनूप प्रधान - राजस्व

प्रतिभा शुक्ला - महिला कल्याण

राकेश राठौर -नगर विकास

डॉ.सोमेंद्र तोमर -ऊर्जा

रजनी तिवारी -उच्च शिक्षा

सतीश चंद्र शर्मा - खाद्य एवं रसद

दानिश आजाद अंसारी - अल्पसंख्याक कल्याण

विजयलक्ष्मी गौतम -ग्राम्य विकास

ज्ञात हो कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में योगी आदित्यनाथ ने अपने मंत्रिपरिषद के साथ 25 मार्च को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राजधानी के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में योगी सरकार-2.0 का ऐतिहासिक शपथ ग्रहण समारोह हुआ। मुख्यमंत्री, दो उपमुख्यमंत्री सहित 19 कैबिनेट मंत्री, 14 राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 20 राज्यमंत्री इस मंत्रिमंडल में शामिल किए गए हैं।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें