N
डेस्क रिपोर्टर
लखनऊ, न्यूज़ डेस्क। यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के ट्वीट ने राजनीति में सरगर्मीयां पैदा कर दी हैं। उनका यह बयान यूपी में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले आया है, जिसके कई मायने निकाले जा रहें हैं। मौर्य ने बुधवार को ट्वीट करते हुए लिखा है, "अयोध्या,काशी भव्य मंदिर निर्माण जारी है, मथुरा की तैयारी है।" साथ ही उन्होंने कई हैशटैग का प्रयोग भी किया है।
बुधवार को किए गए ट्वीट पर आज जब सवाल किया गया तो मौर्य ने कहा कि अयोध्या में भगावार राम के मंदिर का निमार्ण जारी है, बनारस में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का काम चल रहा है। मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण की प्रतीक्षा कर रहें है। बीजेपी के लिए कभी यह चुनावी मुद्दे नही हैं।
केशव प्रसाद का यह ट्वीट बीजेपी के भगवा एजेंडे को हवा देता हुआ दिखाई देता है। संभव है कि विधानसभा चुनाव में मथुरा कृष्ण जन्मभूमि को मुद्दा बना सकती है।
शौर्य दिवस से पहले आया ट्वीट
केशव मौर्य का यह ट्वीट शौर्य दिवस के कुछ दिन पहले आया है। 6 दिसंबर 1992 को अयोध्या में कारसेवा करते हुए बाबरी मस्जिद को गिरा दिया था, इस दिन को विश्व हिंदू परिषद् शौर्य दिवस के रूप में मनाता है। ‘‘अब मथुरा की तैयारी‘‘ के यही अर्थ निकाले जा रहे हैं कि बाबरी विध्वंस से पहले कृष्ण जन्मभूमि के मुद्दे को हवा देने के प्रयास शुरू हो चुके है।
मायावती-अखिलेश ने साधा निशाना
केशव मौर्य के ट्वीट पर बसपा सुप्रीमो मायावती ने निशाना साधा और कहा कि विधानसभा चुनाव कबनजदीक दिया गया बयान बीजेपी की हार को बताता है। मायावती ने इसे चुनाव से पहले बीजेपी का आखिरी हथकण्डा बताया और लोगों से हिंदू-मुस्लिम की राजनीति से सावधान रहने की बात कहीं। यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने केशव मौर्य के ट्वीट के जबाव में कहा कि, चुनाव में रथ यात्रा और मंत्र काम नही आने वाले। बीजेपी सरकार के पास उपलब्धि बताने को कुछ नही है। यह सरकार नाम बदलने वाली सरकार है।
मौर्य ने विपक्षी नेताओं से किया सवाल
केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव समेत विपक्षी नेताओं से सवाल किया है कि बताएं कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर भगवान का मंदिर बनने का विरोध करते है या समर्थन करते है? उन्होंने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि वो कहते है कि मैं कृष्ण भक्त हूं, राम भक्त हूं, शिव भक्त हूं। वे बताएं कि कृष्ण जन्मभूमि पर मंदिर निमार्ण चाहते है कि नही ? इसका जबाव दें।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

