गुरुवार, 23 अप्रैल 2026
Logo
National

देवेंद्र फडणवीस ले सकते है जेपी नड्डा कि जगह, राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष बनाए जाने कि चल रही अटकलें

02 अग, 20240 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
देवेंद्र फडणवीस ले सकते है जेपी नड्डा कि जगह, राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष बनाए जाने कि चल रही अटकलें

देवेंद्र फडणवीस ले सकते है जेपी नड्डा कि जगह, राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष बनाए जाने कि चल रही अटकलें

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

नई दिल्ली। महाराष्‍ट्र के उपमुख्‍यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के लिए बीते कुछ दिनों से दावा किया जा रहा है कि उन्‍हें जल्‍द ही भारतीय जनता पार्टी (BJP) में बड़ी जिम्‍मेदारी मिलने वाली है। दावा किया जा रहा है कि देवेंद्र फडणवीस भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा की जगह मिलने वाली है।


पिछले तीन दिन से देवेंद्र फडणवीस को लेकर लगाई जा रही अटकलों पर अंत‍त: आज शुक्रवार को विराम लग चुका है। डिप्‍टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने मीडिया के सामने खुद बड़ा खुलासा कर दिया है।


देवेंद्र फडणवीस को लेकर किया गया ये दावा

बता दें मीडिया की कई रिपोर्ट में ये दावा किया गया कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) जल्द ही पार्टी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष की नियुक्ति कर सकती है, चूंकि जेपी नड्डा का कार्यकाल समाप्‍त हो चुका है। इसके अलावा नड्डा को मोदी 3.0 कैबिनेट में स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री के साथ-साथ रसायन और उर्वरक मंत्री के रूप में नियुक्त किया गया है इसलिए पार्टी अपने नए अध्यक्ष का नाम तय कर चुकी है।


पार्टी के उच्च पदस्थ सूत्रों ने एक मिडिया हॉउस को जानकारी दी थी कि महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडवीस को राष्ट्रीय पार्टी अध्यक्ष नियुक्त किए जाने की उम्मीद है।


देवेंद्र फडणवीस ने अटकलों पर लगाया विराम, जानें क्‍या कहा?

वहीं अब डिप्‍टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने उन्‍हें जेपी नड्डा की जगह भाजपा का राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष बनाए जाने की खबरों का खंडन किया। उन्‍होंने कहा इस बात में कोई सच्‍चाई नहीं है। फडणवीस ने कहा "भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के बारे में की जा रही चर्चा केवल मीडिया द्वारा शुरू की गई है। इस पर केवल मीडिया में चर्चा होती है।"

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें