शुक्रवार, 17 जुलाई 2026
Logo
National

देवेंद्र फडणवीस ने अंडरवर्ल्ड से बताए नवाब मलिक के संबंध, कहा- 93 ब्लास्ट के दोषियों से जमीन खरीदी

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
देवेंद्र फडणवीस ने अंडरवर्ल्ड से बताए नवाब मलिक के संबंध, कहा- 93 ब्लास्ट के दोषियों से जमीन खरीदी

देवेंद्र फडणवीस ने अंडरवर्ल्ड से बताए नवाब मलिक के संबंध, कहा- 93 ब्लास्ट के दोषियों से जमीन खरीदी

N
डेस्क रिपोर्टर
मुंबई , न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। महाराष्ट्र में इन दिनों ड्रग्स मामले और अंडरवर्ल्ड कनेक्शन को लेकर नेता एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगा रहे हैं। महाराष्ट्र के पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस ने आज प्रेस कॉन्फेंस कर महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक पर अंडरवर्ल्ड से संबंध रखने का आरोप लगाया है। उन्होंने सवाल किया है कि 1993 मुंबई ब्लास्ट के दोषियों से कम कीमतों पर जमीन क्यों खरीदी? आखिर ऐसा कौन सा कारण था कि मुंबई ब्लास्ट में शामिल गुनहगारों ने एलबीएस रोड़ पर तीन एकड़ जमीन 30 लाख रूपये में दे दी? जबकि यह जमीन करोड़ो रूपये की थी।

देवेंद्र फडणवीस ने लगाए ये आरोप
देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि नवाब मलिक ने 1993 बम धमाके के दोषी से सस्ते दाम पर जमीन खरीदी है। यह जमीन दाऊद इब्राहिम से जुड़ी है। फडणवीस ने कहा कि ये राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मसला है। सरदार शाह वली खान और सलीम पटेल का जिक्र करते हुए फडणवीस ने कहा कि ये दोनों बम धमाके के दोषी हैं। उन्होेंने पूछा कि आखिर इन दोषियों से जमीन क्यो खरीदी?

रोजाना नए आरोप लगा रहें नवाब मलिक
बता दें कि आर्यन खान केस के बाद नवाब मलिक लगातार नए-नए आरोप लगा रहे हैं। रोजाना वानखेडे़ परिवार पर आरोप लगाए जा रहे हैं, समीर वानखेडे़ के पिता ने मुंबई हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है, वानखेडे़ के पिता ने नवाब मलिक के खिलाफ 1.25 करोड़ रूपये का मानहानि मुकदमा दर्ज करवाया है।

बता दें नवाब मलिक ने समीर वानखेड़े के पिता पर आरोप लगाते हुए कहा था कि वो दलित है थे और उन्होंने मुस्लिम महिला से शादी की थी।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें