मंगलवार, 05 मई 2026
Logo
National

दिग्विजय गिरफ्तार: जंतर मंतर में आयोजित EVM हटाओ लोकतंत्र बचाओ आंदोलन में बिना परमिशन शामिल हुए दिग्विजय सिंह

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
दिग्गी राजा गिरफ्तार: जंतर मंतर में आयोजित EVM हटाओ लोकतंत्र बचाओ आंदोलन में बिना परमिशन शामिल हुए दिग्विजय सिंह

दिग्गी राजा गिरफ्तार: जंतर मंतर में आयोजित EVM हटाओ लोकतंत्र बचाओ आंदोलन में बिना परमिशन शामिल हुए दिग्विजय सिंह

News World Desk
डेस्क रिपोर्टर
News World Desk

नई दिल्ली। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह EVM के खिलाफ प्रदर्शन करने गुरुवार को दिल्ली पहुंचे। परमिशन नहीं होने की वजह से पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। धरना जंतर-मंतर में प्रस्तावित था लेकिन पुलिस ने परमिशन नहीं दी।


2 दिन पहले निरस्त की गई आंदोलन की स्वीकृति
दिग्विजय ने अपने X अकाउंट पर लिखा, 'मुझे दो हफ्ते पहले EVM हटाओ मोर्चा की ओर से 22 फरवरी को शांतिपूर्ण धरना देने का निमंत्रण प्राप्त हुआ था। धरना EVM से देश में लोकसभा चुनाव न कराने के मुद्दे को लेकर था। इसे मैंने स्वीकार किया था। 2 दिन पहले धरने की स्वीकृति निरस्त कर दी गई थी। 

गांव-गांव पहुंच रहा EVM हटाओ आंदोलन, सुप्रीम कोर्ट ले संज्ञान 

राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने गिरफ्तारी पर सवाल उठाते हुए कहा कि EVM हटाओ, लोकतंत्र बचाओ आंदोलन अब गांव-गांव पहुंच रहा है। मोदी सरकार इससे घबराई हुई है। जनहित के इस मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट को भी संज्ञान लेना चाहिए। दिग्विजय ने पूछा पुलिस-प्रशासन आखिर किस मजबूरी में आंदोलन की अनुमति रद्द की। 

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें