मंगलवार, 28 अप्रैल 2026
Logo
National

चौथी लहर की चर्चा : IIT कानपुर के प्रोफेसर ने बताया कितनी खतरनाक होगी कोरोना की चौथी लहर

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
चौथी लहर की चर्चा : IIT कानपुर के प्रोफेसर ने बताया कितनी खतरनाक होगी कोरोना की चौथी लहर

चौथी लहर की चर्चा : IIT कानपुर के प्रोफेसर ने बताया कितनी खतरनाक होगी कोरोना की चौथी लहर

N
डेस्क रिपोर्टर

नई दिल्ली, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। तीसरी लहर का कहर अब कम हो चला है। पूरे देश के साथ ही मध्यप्रदेश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा बहुत कम हो चला है। हालांकि पहली और दूसरी लहर के मुकाबले तीसरे लहर का कहर कम ही देखने को मिला है और मरीजों में सामान्य लक्षण ही रहे जिससे उन्हें ठीक होने में ज्यादा दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ा। अब चौथी लहर की आशंका जताई जा रही है। लेकिन कैसी होगी चौथी लहर इस पर भी एक्सपर्ट लगातार रिसर्च कर रहे हैं।


कोरोना की चौथी लहर जून में आने की संभावना
तीसरी लहर की सामान्य होते ही अब चौथी लहर की चर्चा है। विशेषज्ञ मान रहे हैं कि चौथी लहर जून तक आ सकती है। हालांकि इस सबके बीच आईआईटी कानपुर के शोधकर्ता प्रोफेसरों ने साफ किया है कि अभी यह भविष्यवाणी नहीं की जा सकती है कि चौथी लहर कब आएगी।

चौथी लहर आती है तो सर्दी जुकाम जैसी होगी
आईआईटी कानपुर के प्रोफेसर जहां एक तरफ कह रहे हैं कि चौथी लहर कब आएगी अभी इसके लिए कुछ कहा नहीं जा सकता। वहीं उनका कहना है कि अगर चौथी लहर आती भी है तो यह खतरनाक नहीं होगी। वैक्सीनेशन के साथ ही प्राकृतिक इम्युनिटी लोगों में बन चुकी है। प्रोफेसर्स का कहना है कि ओमिक्रॉन के सब वेरिएंट बीए-2 का भी ज्यादा असर नहीं होगा। 

एमपी सरकार का दावा 98 फीसदी लोगों का वैक्सीनेशन हुआ
मध्यप्रदेश में लगातार हुए टीकारण अभियान के चलते एमपी इतिहास बना चुका है। यहां सबसे ज्यादा टीकाकरण हुआ है। सरकार का दावा है कि मध्यप्रदेश में लगभग 98 फीसदी (पात्र) लोगों का टीकाकरण हो चुका है। बाकी जो बचे हैं उनका भी जल्द पूरा कर लिया जाऐगा।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें