अयोध्या। रामनगरी अयोध्या में इन दिनों फिल्मी कलाकारों से सजी रामलीला की धूम है। के रामलीला के तीसरे दिन सीता स्वयंवर के प्रसंग का मंचन हुआ। सीता की भूमिका में मिस यूनिवर्स इंडिया मणिका नजर आईं तो रावण के रोल में टीवी कलाकार विजय कौशल ने अपना कौशल दिखाया।
अयोध्या में आयोजित हो रही रामलीला के चर्चे पूरे देश में है। फिल्मी रामलीला का यह सातवां संस्करण है, जो राम कथा पार्क में चल रहा है। इससे पहले सफलतापूर्वक फिल्मी रामलीला ने छह साल का अपना सफर पूरा किया है। इस फिल्मी रामलीला में मिस यूनिवर्स इंडिया मणिका, बिंदु दारा सिंह, अवतार गिल, राकेश बेदी, मनोज तिवारी, रवि किशन और पुनीत इस्सर जैसे कलाकार अपनी प्रतिभा दिखा रहे हैं।
ये वो कलाकार हैं जो फिल्मी पर्दे पर धूम मचाने के बाद अब मंच पर अपना जौहर दिखा रहे हैं। इसके आयोजक सुभाष मालिक हैं जो पिछले छह साल से अयोध्या में फिल्मी रामलीला का आयोजन करते आ रहे हैं। अयोध्या पहुंचे कलाकार रामलला के दर्शन कर अभिभूत नजर आए और अयोध्या की खूब तारीफ की।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

