N
डेस्क रिपोर्टर
नई दिल्ली, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। जल्द ही दिल्ली मेट्रो में एक बड़ा बदलाव होने वाला है। दिल्ली और एनसीआर के लोगो मे लिए लाइफलाइन मानी जाने वाली मेट्रो को अब लोगों कि सहूलियत के लिए डीएमआरसी एक नए प्रोजेक्ट पर काम कर रही है। मेट्रो में ज्यादा से ज्यादा लोग सफर कर सकें उसके लिए डीएमआरसी छह कोच वाली ट्रेन को 8 कोच में बदलने जा रही है। ये बदलाव ब्लू और यैलो लाइन के बाद अब रेड लाइन में होने वाला है। बताते रिठाला से शहीद स्थल न्यू बस अड्डा रूट पर चलने वाली 39 मेट्रो में 78 कोच जोड़ ने वाले है। मिली जानकारी के मुताबिक, यह काम 2022 दिसंबर तक पूरा हो जाएगा।
ब्लू, यैलो और रेड लाइन पर लगभग 50 प्रतिशत यात्री सफर करते हैं। ऐसे में यात्रियों की बड़ी संख्या को देखते हुए ही कोच बढ़ाने का फैसला किया है। यह बदलाव होने के बाद ब्लू लाइन पर 8 कोच की मेट्रो ट्रेनों की संख्या 74 और यैलो लाइन पर 64 और रेड लाइन पर 39 रहेगी। बतादें कि अब तक ब्लू लाइन पर 9 ट्रेनों में कोच और यैलो लाइन पर 12 और जोड़े जा चुके हैं।
डीएमआरसी के मुताबिक, यैलो और ब्लू लाइन पर यात्रियों की संख्या ज्यादा होने के करा सबसे पहले इन्हीं दो लाइनों पर कोच बढ़ाने का काम शुरू किया जा रहा है। पिछले साल ही ये काम शुरू कर दिया गया था और लगातार इसको पूरा करने के लिए डीएमआरसी काम पर लगी है। डीएमआरसी के मुताबिक, 39 ट्रेनों में दो-दो और कोच बढाने का काम शास्त्री पार्क डिपो पर शुरू हो गया है। अपको बता दें कि इस लाइन पर पहली आठ कोच की मेट्रो जून से शुरू कर दी जाएगी। वहीं बाकी कि ट्रेने इस साल के अंत तक तैयार हो जाएंगी।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

