रविवार, 03 मई 2026
Logo
National

प्लेन में ये सीट बिल्कुल मत चुनें... पायलट ने बताए एयरलाइन के सीक्रेट, किया आगाह

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
प्लेन में ये सीट बिल्कुल मत चुनें... पायलट ने बताए एयरलाइन के सीक्रेट, किया आगाह

प्लेन में ये सीट बिल्कुल मत चुनें... पायलट ने बताए एयरलाइन के सीक्रेट, किया आगाह

News World Desk
डेस्क रिपोर्टर
News World Desk

वॉशिंगटन। एयरप्लेन में उड़ना हर किसी को पसंद होता है। कुछ लोग होते हैं, जो ज्यादार एयरप्लेन से सफर करते हैं। ऐसे लोगों के लिए एक पायलट ने बड़ा खुलासा किया है। एक पायलट ने हाल ही में खुलासा किया है कि आपको प्लेन टिकट बुक करते समय विमान के पीछे की सीटों से बचना चाहिए। हालांकि बहुत से लोग पहले ही इन सीटों को लेने से बचते हैं, क्योंकि ये टॉयलेट के करीब होती है। लेकिन इसके पीछे पायलट ने कुछ और कारण बताया है।

एयरलाइन पायलट पैट्रिक स्मिथ ने प्लेन में सबसे अच्छी सीटों को लेने के लिए एयरलाइन से जुड़े कुछ सीक्रेट टिप्स और टेक्निक्स के बारे में खुलासा किया है। उन्होंने खुलासा किया कि एयरलाइन कर्मचारी अक्सर विमान के आगे या फिर केबिन का पास सीटें लेने के लिए कहते हैं। उनका कहना है कि आमतौर पर जेट के अंतिम छोर पर टर्बुलेंस सबसे ज्यादा देखा जाता है। हालांकि जब आरामदायक सीटों की बात आती है तो पहले से योजना बनाना जरूरी हो जाता है।


सीट चुनते समय रहें सावधान

उन्होंने कहा, 'आपकी फ्लाइट जितनी लंबी होगी, सीटों को चुनना उतना ही महत्वपूर्ण हो जाता है।' उन्होंने कहा, 'अगर आपका मेन गोल पैसा बचाना है और आपने बुकिंग के टाइम डिस्काउंट का कोई विकल्प चुना तो तय है कि आपको बीच की सीट मिलेगी।' हालांकि उनका कहना है कि कुछ घंटों से ज्यादा की फ्लाइट के लिए ज्यादा धन देकर अपने पसंद की सीट चुनना चाहिए। उन्होंने कहा, 'विमान के मॉडल और बाजार के आधार पर सीटों में अलग-अलग बदलाव होते हैं। हो सकता है घरेलू विमान में 15 बी सीट इंटरनेशल विमान से एकदम अलग हो। इसलिए मैं Seatguru.com पर चेक करने की सलाह देता हूं'


पहले भी हुए हैं खुलासे

यह पहली बार नहीं है जब एक एयरलाइन इनसाइडर ने कुछ सीक्रेट बताए हैं। इस साल की शुरुआत में फ्लाइट अटेंडेंट रोजी अवाद ने यात्रियों को सलाह दी थी कि जितना संभव हो विमान के सामने वाले हिस्से के पास रहे। वहीं कुछ क्रू मेंबर ने कहा कि अगर आप मुफ्त में अतिरिक्त लेगरूम चाहते हैं तो बोइंग 737 में आपको पांचवी पंक्ति में खिड़की के किनारे की सीट चुननी चाहिए। इस सीट से आपको हवाई जहाज के विंग दिखेंगे और ज्यादा लेगरूम मिलेगा।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें