N
डेस्क रिपोर्टर
नई दिल्ली, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। पूरी दुनिया कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन को लेकर दहशत में है। देश में भी ओमिक्रॉन वेरिएंट के मरीज की पुष्टि हो गई है। बताया जा रहा है कोरोना का नया वेरिएंट डेल्टा प्लस वेरिएंट से भी पांच गुना तेजी से लोगों को अपनी चपेट में लें सकता है। अब सबसे ज्यादा चिंता उन देशों के लिए है, जिन देशों की आबादी सबसे ज्यादा है। हमारा देश भारत दूसरा सबसे ज्यादा आबादी वाला देश है।
कोरोना की दूसरी लहर ने अच्छी खासी तबाही मचाई थी, जिसमें काफी लोगो ने अपनों को खो दिया था। फिलहाल इस नए वेरिएंट को लेकर बहुत ज्यादा बातें सामने नहीं आई है, पर मीडिया रिपोर्ट कि माने तो, दक्षिण अफ्रीका के डॉक्टर नए वेरिएंट के बारे में जो लक्षण बता रहे हैं वो कोरोना वेरिएंट से थोड़ा अलग है। तो चाहिए जानते हैं कि इस नए वेरिएंट में क्या-क्या लक्षण दिखाई देते हैं।
क्या डेल्टा वैरिएंट से अलग है लक्षण
दक्षिण अफ्रीकी डॉक्टर के अनुसार, ओमिक्रॉन से संक्रामित मरीज को बहुत ज्यादा थकान होगी, बुखार आ सकता है, सिर दर्द होना, पूरी बॉडी में दर्द रहना, गले में खरांश होना आदि हो सकता है। पर दिलचस्प बात यह है कि अगर कोई ओमिक्रॉन की चपेट में आ जाए तो उसे डेल्टा वेरिएंट की तरह स्वाद और गंध आना बंद नही होती है। साथ ही ऑक्सीजन लेवल में भी इसमें कमी नहीं आती।
कैसे बचा जा सकता है ओमिक्रॉन से
दक्षिण अफ्रीकी डॉक्टर की माने तो कोरोना के नए वेरिएंट 'ओमिक्रॉन' से बचने के लिए कोरना की गाइडलाइन का ही पालन करना जरूरी है। साथ ही अपनी डाइट में ऐसी चीजों को एड करने की सलाह दी है जिनमें पर्याप्त मात्रा में विटामिन सी, विटामिन डी और जिंक मौजूद हो। ऐसा खाना खाएं जिनमें एंटीऑक्सीडेंट्स हो।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

