सोमवार, 13 जुलाई 2026
Logo
National

दतिया में भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के समर्थन में बोलते हुए भावुक हो गए डॉ. नरोत्तम मिश्रा

13 जुल, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
दतिया में भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के समर्थन में बोलते हुए भावुक हो गए डॉ. नरोत्तम मिश्रा
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

भोपाल। दतिया विधानसभा सीट से सोमवार को बीजेपी प्रत्याशी आशुतोष तिवारी ने नामांकन भरा। इसके बाद आयोजित सभा में पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस प्रत्याशी और पार्टी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के समर्थन में घर-घर पहुंचकर वोट मांगने और जिताने की बात कही। इस दौरान डॉ. नरोत्तम मिश्रा भावुक हो गए। उनका गला भर आया। 


अपने संबोधन में डॉ. नरोत्तम ने कहा-कांग्रेस कहती है कि भाजपा में फूट है। देख लीजिए, हम सब यहां साथ खड़े हैं। हम एक-एक कार्यकर्ता की दम से चुनाव भी जीतेंगे। उन्होंने सवाल भी किया कांग्रेस प्रत्याशी के नामांकन में अवधेश नायक और राजेंद्र भारती क्यों नहीं पहुंचे। असल फूट तो कांग्रेस में है। डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि भाजपा दतिया में विकास के नाम पर वोट मांगेगा। कांग्रेस बताए कि उसने अपने 55 साल के कार्यकाल में कौन से विकास कार्य किए हैं। 


सभा से पूर्व बीजेपी प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के नामांकन के दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा आदि मौजूद रहे। यह लोकसभा में भी उपस्थित रहे। 


कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह के नामांकन में ये रहे मौजूद 

सोमवार को ही कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने नामांकन भरा। उनके साथ पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह, पूर्व विधायक राजेंद्र भारती, सपा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज यादव और दूसरे नेता मौजूद रहे।



पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें