रविवार, 03 मई 2026
Logo
National

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दौरान गर्भ गृह में केवल 5 लोग मौजूद रहेंगे

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
अयोध्या में 22 जनवरी को निर्माणाधीन राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दौरान गर्भ गृह में केवल 5 लोग मौजूद रहेंगे।

अयोध्या में 22 जनवरी को निर्माणाधीन राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दौरान गर्भ गृह में केवल 5 लोग मौजूद रहेंगे।

News World Desk
डेस्क रिपोर्टर
News World Desk

अयोध्या। अयोध्या में 22 जनवरी को निर्माणाधीन राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दौरान गर्भ गृह में केवल 5 लोग मौजूद रहेंगे। जिस समय रामलला की मूर्ति की आंखों से पट्टी हटाई जाएगी उस दौरान पीएम मोदी के अलावा केवल 4 लोग मौजूद रहेंगे। पूजा के लिए आचार्यों की तीन टीमें भी बना दी गई हैं। प्राण प्रतिष्ठा के दौरान केवल 84 सेकंड का ही शुभ मुहूर्त है। इस दौरान पीएम मोदी रामलला की मूर्ति को गर्भगृह में स्थापित करेंगे। इस दौरान सिर्फ 2 सेकंड में ‘प्रतितिष्ठत परमेश्वर’ इस मंत्र का पाठ किया जाएगा।


यह रहेंगे मौजूद

राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के समय गर्भगृह में पीएम मोदी, सीएम योगी, संघ प्रमुख मोहन भागवत, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्य आचार्य मौजूद रहेंगे।


सबसे पहले भगवान राम को आईना दिखाया जाएगा। पट्टी खुलने पर सबसे पहले रामलला अपना चेहरा देखेंगे। दलपूजा के लिए आचार्यों की 3 टीमें बनाई गईं। पहले दल का नेतृत्व स्वामी गोविंद देव गिरि करेंगे। दूसरे दल का नेतृत्व शंकराचार्य विजयेंद्र सरस्वती करेंगे। तीसरी टीम में काशी के 21 विद्वान रखे गए हैं।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें