सोमवार, 04 मई 2026
Logo
National

एकनाथ शिंदे ने ली महाराष्ट्र के सीएम पद की शपथ, फडणवीस बने डिप्टी सीएम

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
एकनाथ शिंदे ने ली महाराष्ट्र के सीएम पद की शपथ, फडणवीस बने डिप्टी सीएम

एकनाथ शिंदे ने ली महाराष्ट्र के सीएम पद की शपथ, फडणवीस बने डिप्टी सीएम

News World Desk
डेस्क रिपोर्टर
News World Desk

मुंबई, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। महाराष्ट्र में जारी राजनीतिक उथल-पुथल के बीच गुरुवार को शाम 7:30 बजे शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे ने महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री के रूप में ली, उनके साथ महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। राज्यपाल भगतसिंह कोश्यारी ने दोनों को गोपनीयता की शपथ दिलाई। शिंदे ने अपने मुख्यमंत्री पद की शपथ बालासाहब ठाकरे के नाम के साथ की। शपथ के दौरान राज्यपाल भवन में दोनों नेताओं के जम कर नारे लगे।


बतादें देवेंद्र फडणवीस ने शाम को जब एकनाथ शिंदे को सीएम बनाने का ऐलान किया उसके बाद से महाराष्ट्र की राजनीति में नया नाटकीय मोड़ सामने आने लगे थे। जैसे ही फडणवीस ने सरकार में शामिल ना होने की बात की, दिल्ली में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृह मंत्री अमित शाह एक्शन में आ गए। नड्डा ने खुद फडणवीस से बात की और उन्हें डिप्टी सीएम बनने के लिए राजी कर लिया।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें