रविवार, 03 मई 2026
Logo
National

कराची में कराई दिल्ली से दोहा जाने वाली फ्लाइ्ट की इमरजेंसी लैंडिग, कतर एयरवेज ने यात्रियों से असुविधा के लिए मांगी माफी

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
कराची में कराई दिल्ली से दोहा जाने वाली फ्लाइ्ट की इमरजेंसी लैंडिग, कतर एयरवेज ने यात्रियों से असुविधा के लिए मांगी माफी

कराची में कराई दिल्ली से दोहा जाने वाली फ्लाइ्ट की इमरजेंसी लैंडिग, कतर एयरवेज ने यात्रियों से असुविधा के लिए मांगी माफी

N
डेस्क रिपोर्टर
नई दिल्ली, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। कराची में दिल्ली से दोहा जाने वाली एक फ्लाइ्ट की इमरजेंसी लैंडिग हुई। जिस फ्लाइट को लैंडिग कराया गया है वो कतर एयरवेज की थी। वहीं अब यात्रियों को कराची से दोहा भेजने के लिए दूसरी फ्लाइट कि व्यवस्था की गई हैं।  

इसे भी पढ़े : पलक तिवारी का क्रॉप टॉप-रेड शिमरी स्कर्ट लुक एक बार फिर छाया
 
समाचार एजेंसी ANI के अनुसार, फ्लाइट की कार्गो एरिया में धुएं निकलने के संकेत मिल रहे थे, जिसके बाद फ्लाइट को कराची डाइवर्ट कर दिया गया। फिलहाल घटना की  जांच हो रही है। दूसरी ओर यात्रियों को दोहा ले जाने के लिए एक राहत उड़ान का इंतजाम किया गया है। 

रिपोर्ट्स के अनुसार, कतर एयरवेज की उड़ान संख्या QR579 में लगभग 100 यात्री बैठे हुए थे। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस फ्लाइट ने आज सुबह 3 बजकर 50 मिनट पर अपनी उड़ान भरी थी। जिसके बाद सुबह लगभग साढ़े पांच बजे कराची में इसकी इमरजेंसी लैंडिग कराई गई। वहीं कतर एयरवेज ने एक बयान जारी करते हुए बताया कि, ‘हम अपने यात्रियों से असुविधा के लिए क्षमा चाहते हैं।’

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें