
नई दिल्ली, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। इस महीने सरकारी बैंकों के कर्मचारी हड़ताल पर बैठ सकते हैं। जिसके चलते कर्मचारियों ने 27 जून को हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है। इसी के चलते 9 बैंक यूनियनों के संगठन यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन ने बताया कि, यदि सरकार ने उनकी मांगे पूरी नहीं की तो बैंक कर्मचारी एक दिन कामकाज बंद रखेंगे। वहीं अगर कर्मचारी यह हड़ताल करते हैं तो करीब 3 दिन तक बैंक बंद रहेंगे, क्योंकि 25 को महीने का चौथा शनिवार पड़ रहा और 26 को रविवार होने कि वजह से बैंकों में अवकाश रहेगा।
बतादें कि, यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन लंबे वक्त से बैंकों में कम से कम 5 दिन का सप्ताह लागू करने की मांग कर रही है। उनका मानना है कि, बैंकों में सप्ताह में मात्र पांच दिन काम होना चाहिए। वहीं यह नियम प्राइवेट सेक्टर की अधिकांश बड़ी कंपनियों में लागू है। जिसके चलते यूएफबीयू ने अब बोला है कि, यदि 5 दिन काम और पेंशन संबंधी उनकी मांगें
सरकार ने नहीं पूरी कि तो सरकारी बैंकों के सभी कर्मचारी 27 जून को हड़ताल करेंगे।
वहीं अगर सरकारी कर्मचारी संगठनों ने हड़ताल का यह फैसला वापस नहीं लिया तो इससे बैंक ग्राहकों को काफी परेशानी होगी। बैंक संगठनों ने इस हड़ताल के असर को ज्यादा प्रभावी बनाने के लिए ही 27 जून का दिन चुना है। बतादें कि 27 जून को सोमवार है, तो 25 जून को सप्ताह का चौथा शनिवार होने कि वजह से बैंक बंद रहेंगे, वहीं 26 जून को रविवार है तब भी बैंकों में कामकाज नहीं होगा। जिसके कारण इस हड़ताल के चलते लगातार तीन दिन तक बैंक बंद रहेगी।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

