गुरुवार, 30 अप्रैल 2026
Logo
National

जम्मू-कश्मीर के सोपोर में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़, लश्कर-ए-तैयबा का एक पाकिस्तानी आतंकवादी मारा गया

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
जम्मू-कश्मीर के सोपोर में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़, लश्कर-ए-तैयबा का एक पाकिस्तानी आतंकवादी मारा गया

जम्मू-कश्मीर के सोपोर में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़, लश्कर-ए-तैयबा का एक पाकिस्तानी आतंकवादी मारा गया

N
डेस्क रिपोर्टर

श्रीनगर (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले के सोपोर इलाके में सोमवार को आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच जारी मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा का एक पाकिस्तानी आतंकवादी मारा गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने इंस्पेक्टर जनरल (कश्मीर) विजय कुमार के हवाले से ट्वीट किया, प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर से जुड़ा एक पाकिस्तानी आतंकवादी मारा गया। हथियार और गोला-बारूद सहित आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई। दो विदेशी आतंकवादी और एक स्थानीय आतंकवादी घेराबंदी से निकल भागे। तलाश जारी है।

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के रिशीपोरा इलाके में यह मुठभेड़ हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकवादी कमांडर निसार खांडे के मारे जाने के दो दिन बाद हुई है। कश्मीर में पिछले कुछ महीनों में कई आतंकवाद विरोधी अभियान चलाए गए हैं, जिनमें कई आतंकवादी और उनके कमांडरों का सफाया किया गया है। अधिकांश ऑपरेशन पुलिस और सेना द्वारा संयुक्त रूप से विशिष्ट खुफिया सूचनाओं के आधार पर किए गए हैं।

--आईएएनएस

एसजीके/एएनएम

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें