मंगलवार, 05 मई 2026
Logo
National

जम्मू-कश्मीर के शोपियां में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच चल रही मुठभेड़

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
जम्मू-कश्मीर के शोपियां में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच चल रही मुठभेड़

जम्मू-कश्मीर के शोपियां में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच चल रही मुठभेड़

N
डेस्क रिपोर्टर

श्रीनगर, (आईएएनएस)। दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले के रेबन इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है। इसकी जानकारी अधिकारियों ने मंगलवार को दी। पुलिस ने कहा, शोपियां के रेबन इलाके में मुठभेड़ शुरू हो गई है। पुलिस और सेना काम पर है।


पुलिस और सुरक्षा बलों की एक संयुक्त टीम को उस इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद गोलीबारी शुरू हुई। सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है। वहां छिपे आतंकियों ने सुरक्षाबलों की ओर से जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग शुरू कर दी।


पिछले कुछ महीनों में पूरे कश्मीर में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हो रही है। कई आतंकवादी और उनके कमांडरों का सफाया कर दिया गया है। अधिकतर ऑपरेशन पुलिस और सेना द्वारा संयुक्त रूप से विशिष्ट खुफिया सूचनाओं के आधार पर किए गए हैं।


सोमवार को दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के अवंतीपोरा के वांडकपोरा में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद का एक शीर्ष आतंकवादी और उसका साथी मारा गया।


--आईएएनएस

पीके/एसजीके

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें