मंगलवार, 28 जुलाई 2026
Logo
National

सम्पूर्ण भारत हुआ राममय, पीएम मोदी ने शेयर किया मैथिली ठाकुर का राम भजन, वायुसेना भी पुष्प वर्षा कर करेगी रामलला का स्वागत

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
सम्पूर्ण भारत हुआ राममय, पीएम मोदी ने शेयर किया मैथिली ठाकुर का राम भजन, वायुसेना भी पुष्प वर्षा कर करेगी रामलला का स्वागत

सम्पूर्ण भारत हुआ राममय, पीएम मोदी ने शेयर किया मैथिली ठाकुर का राम भजन, वायुसेना भी पुष्प वर्षा कर करेगी रामलला का स्वागत

Ankit Khare
डेस्क रिपोर्टर
Ankit Khare

नई दिल्ली। 500 साल के इंतजार के बाद अयोध्या में रामलला विराजमान होने जा रहे हैं। राम मंदिर के उद्घाटन के लिए अयोध्या को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है। चारों तरफ फूल ही फूल नजर आ रहे हैं। हर तरफ उल्लास का माहौल है। हर गली, हर मोहल्ला राम के धुन में रमा है। ऐसे में राम की नगरी अयोध्या में खास चीजें देखने को मिल रही हैं। लोगों को राललला के प्राण प्रतिष्ठा का बेसब्री से इंतजार है।


पीएम ने शेयर किया मैथिली ठाकुर का राम भजन 

रामनगरी अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले रामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर पूरे देश में जबरदस्त उत्साह है। प्रधानमंत्री मोदी लगातार देश-विदेश के गायकों के राम भजन शेयर कर रहे हैं। आज पीएम मोदी ने मैथिली ठाकुर के द्वारा गाया गया राम भजन को सोशल मीडिया पर शेयर किया। पीएम मोदी ने एक्स पर मैथिली ठाकुर का गाना शेयर करते हुए लिखा कि ‘अयोध्या में प्राण-प्रतिष्ठा का अवसर देशभर के मेरे परिवारजनों को प्रभु श्रीराम के जीवन और आदर्शों से जुड़े एक-एक प्रसंग का स्मरण करा रहा है। ऐसा ही एक भावुक प्रसंग शबरी से जुड़ा है। सुनिए मैथिली ठाकुर जी ने किस तरह से इसे अपने सुमधुर सुरों में पिरोया है।


राम मंदिर की नई तस्वीर जारी

वहीं राम मंदिर की नई तस्वीर जारी की गई है। रामलला के स्वागत में मंदिर के पत्थर भी जैसे फूलों के साथ दसो दिशाएं बोल पड़ी हैं। करोड़ों लोग घर बैठे नए राम मंदिर का दर्शन कर रहे हैं। उनके लिए तस्वीरें अनमोल हैं। कई दिनों से मंदिर को सजाया जा रहा है। फूलों के साथ लाइटिंग की भी व्यवस्था बेहद खूबसूरत नजर आ रही है। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है मंदिर की रौनक निखरती जा रही है और भक्तों की आंखों में सुकून भी नजर आ रहा है।  


रामलला का वायुसेना भी करेगी स्वागत

22 जनवरी के दिन वायुसेना भी अपने भगवान राम के स्वागत में जुटेगी और हेलीकॉप्टर से मंदिर पर फूलों की वर्षा करेगी। वहीं देशभर से भगवान राम के लिए भोग पहुंच रहे हैं। तिरुपति के लड्डू के साथ ही लखनऊ के एक राम भक्त ने राम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट को 56 भोग का प्रसाद समर्पित किया है।


22 जनवरी को आधे दिन की छुट्टी 

22 जनवरी को रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर कई राज्यों में छुट्टी का ऐलान किया गया है, ताकि इस दिन लोग बड़ी श्रद्धा के साथ अपने आँगन को रोशन करें और हर्षोल्लास के साथ त्योहार मनाएं। साथ ही केंद्र सरकार ने अपने सभी दफ्तरों में आधे दिन की छुट्टी का भी ऐलान किया है।  


अयोध्या में जलाया गया दुनिया का सबसे बड़ा दीया 

अयोध्या में दुनिया के सबसे बड़े दीये को शनिवार प्रज्ज्वलित किया गया। दीपक में 21 क्विंटल तेल-सवा क्विंटल बाती का इस्तेमाल किया गया। दीये को बनाने के लिए 108 लोगों की टीम बनाई गई थी। दीपक को जलाने में करीब 7 करोड़ रुपए का खर्च आया। दीये को प्रभु श्रीराम के पिता महाराज दशरथ का नाम दिया गया है। दीप का व्यास 28 मीटर है। रामघाट के तुलसी बाड़ी में प्रज्जवलित किया गया।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें