रविवार, 03 मई 2026
Logo
National

चार्ट तैयार होने के बाद भी अब मिलेगा कैंसिल टिकट का रिफंड, जाने क्या हैं रेलवे की नई सविधा

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
चार्ट तैयार होने के बाद भी अब मिलेगा कैंसिल टिकट का रिफंड, जाने क्या हैं रेलवे की नई सविधा

चार्ट तैयार होने के बाद भी अब मिलेगा कैंसिल टिकट का रिफंड, जाने क्या हैं रेलवे की नई सविधा

N
डेस्क रिपोर्टर
नई दिल्ली, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। ट्रेन में सफर करने वाले सभी यात्रियों के लिए खुशखबरी है। यदि आप ऑनलाइन टिकट बुक करते हैं और चार्ट बनने के बाद किसी कारण से टिकट कैंसिल कराना होता है तो अब आपको टिकट का रिफंड मिल सकेगा। इससे पहले चार्ट बनने के बाद टिकट कैंसिल कराने के बाद किसी प्रकार का रिफंड नहीं मिलता था। पर अब आप इसके लिए दावा कर सकते हैं। 
 
 
रेलवे ने अपने एक ट्वीट में बताया कि, अगर आपको किसी कारण आपात स्थिति में तैयार होने के बाद के  टिकट कैंसिल कराना पड़ता है तो आप अपनी उस टिकट के रिफंड के लिए दावा कर सकते हैं। आईआरसीटीसी (IRCTC) ने अपने एक ऑफिशियल ट्विटर हैंडिल पर एक वीडियो शेयर करते हुए बताया है कि, बिना यात्रा की गई  टिकटों पर रेलवे की ओर से रिफंड दिया जाता है। इसके लिए आपको बस अपनी टिकट डिपॉजिट रसीद (TDR) ऑनलाइन जमा करनी होगी।

 
जाने कैसे फाइल करते है टीडीआर
सबसे पहले आप IRCTC की ऑफिशियल वेबसाइट irctc.co.in पर जाएं। यहां अपनी आईडी और पासवर्ड डालकर लॉग-इन करें। इसके बाद आप My Account ऑप्शन में जाएं फिर My transaction पर क्लिक करें। यहां पर आपको TDR फाइल का एक  ऑप्शन दिखाई देगा। अब इस पर आप क्लिक करें। जिसके बाद आपके स्क्रीन पर बुक की गई टिकट की सारी जानकारी सामने आ जाएगी। जानकारी सही पाने के  पहले कॉलम में SELECT बटन पर क्लिक करें। अब जरूरत पड़ने पर GC/EFT डिटेल्स भरकर TDR फाइल कर दें।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें