गुरुवार, 30 अप्रैल 2026
Logo
National

देश के चार एयरपोर्ट पर शुरू होगी चेहरा पहचान तकनीक

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
देश के चार एयरपोर्ट पर शुरू होगी चेहरा पहचान तकनीक
News World Desk
डेस्क रिपोर्टर
News World Desk

नई दिल्ली, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। नागरिक उड्डयन राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह ने गुरुवार को लोकसभा में बताया कि अभी तक देश में किसी भी एयरपोर्ट पर चेहरा पहचान तकनीक (FRT) शुरू नहीं हुई है। लेकिन मार्च 2020 तक इसे चार एयरपोर्ट पर शुरू करने की योजना है। सांसद वरुण गांधी और रामशंकर कठेरिया के सवाल पर वीके सिंह ने बताया कि डिजी यात्रा सेंट्रल इकोसिस्टम के पहले चरण के रूप में एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया चार एयरपोर्ट (वाराणसी, पुणे, कोलकाता और विजयवाड़ा) पर एक पार्टी आधारित बायोमेट्रिक बोर्डिंग सिस्टम पर काम कर रही है। बाद में इसे चरणबद्ध तरीके से देश के विभिन्न एयरपोर्ट पर शुरू किया जाएगा।


जनरल सिंह ने बताया कि यह यात्री की इच्छा पर होगा कि वह इस विकल्प को अपनाना चाहता है अथवा नहीं। इसका विकल्प नहीं चुनने पर उससे एयरपोर्ट पर वर्तमान मैनुअल प्रोसेस का इस्तेमाल करने की छूट रहेगी।

एयरलाइनों को दी सांसदों को मनचाही सीट आवंटित करने की सलाह
कांग्रेस सांसद के सुधाकरण के सवाल के जवाब में जनरल सिंह ने बताया कि सरकार ने एयर लाइनों को सलाह दी है कि वह सांसदों को उपलब्धता के आधार पर उनकी मनचाही सीट आवंटित करें। इस सलाह का अनुपालन नहीं होने के बाद की प्रक्रिया के बारे में पूछे जाने पर वीके सिंह ने बताया कि अगर किसी सांसद से एयरलाइन के कर्मचारी द्वारा अशिष्ट व्यवहार की शिकायत मिलती है तो उसकी जांच की जाएगी और संबंधित एयरलाइन से रिपोर्ट तलब की जाएगी। उसके बाद उस पर कार्रवाई की जाएगी।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें