रविवार, 18 अक्टूबर 2026
Logo
National

दिवाली पर कोरोना का डर! देश में पिछले 24 घंटे में आए 2119 नए मामले, 10 की हुई मौत

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
दिवाली पर कोरोना का डर! देश में पिछले 24 घंटे में आए 2119 नए मामले, 10 की हुई मौत

दिवाली पर कोरोना का डर! देश में पिछले 24 घंटे में आए 2119 नए मामले, 10 की हुई मौत

N
डेस्क रिपोर्टर
नई दिल्ली, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। देश में त्योहारों की धूम मची हुई है। इसी के बीच एक बार फिर से कोरोना चिंता बढ़ा रहा है। यह चिंता सिर्फ इसके नए वेरिएंट ही नहीं बढ़ा दें है बल्कि दैनिक मामलों की संख्या में भी लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2,119 नए मामले दर्ज किए गए।  जिसके बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,46,38,636 तक पहुंच गई हैं। वहीं उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 25,037 तक आ गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार यानी 21 अक्टूबर की सुबह जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमण से 10 और लोगों की मौत हुई। इसके बाद मृतक की संख्या बढ़कर 5,28,953 तक पहुंच गई है।  

बतादें कि, इन 10 मामलों में वे पांच लोग भी शामिल हैं, जिनके नाम कोरोना से मौत के आंकड़ों का पुन:मिलान करते हुए केरल ने इस महामारी से जान गंवाने वाले मरीजों की सूची में शामिल किए है।  

इन आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 25,037 पर पहुंच गई हैं यह कुल मामलों का 0.06 प्रतिशत है। बीते 24 घंटे में एक्टिव मामलों की संख्या में 473 मामलों की कमी देखी गई है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें