शनिवार, 25 अप्रैल 2026
Logo
National

वित्त मंत्री पहुंचीं संसद भवन, बजट पर कैबिनेट की लगेगी मुहर

01 फ़र, 20230 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
वित्त मंत्री पहुंचीं संसद भवन, बजट पर कैबिनेट की लगेगी मुहर

वित्त मंत्री पहुंचीं संसद भवन, बजट पर कैबिनेट की लगेगी मुहर

News World Desk
डेस्क रिपोर्टर
News World Desk

नई दिल्ली। हर साल की तरह इस साल भी 1 फरवरी को भारत का आम बजट संसद में पेश किया जाएगा। आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 2024 लोकसभा चुनाव से पहले मोदी सरकार के कार्यकाल का आखिरी पूर्ण बजट पेश करेंगी। इसी कड़ी में वित्त मंत्री संसद भवन पहुंची हैं, जहां कैबिनेट की अंतिम मुहर लगेगी।


वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राष्ट्रपति से मुलाकात कर संसद भवन पहुंची हैं। संसद में केंद्रीय कैबिनेट की बैठक होगी, जहां आम बजट पर अंतिम मुहर लगाई जाएगी। इसके बाद सुबह 11 बजे से लोकसभा में वित्त मंत्री का बजट भाषण शुरू होगा।


गौरतलब है कि इस वक्त वैश्विक अर्थव्यवस्था मंदी के दबाव में है और रुपया तेजी से गिरता जा रहा है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के सामने राजकोषीय घाटे को कम करने, बिना महंगाई बढ़ाए विकास कार्यों को बढ़ावा देने और ज्यादा से ज्यादा संसाधन जुटाने जैसी कड़ी चुनौतियां होगीं।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें