नई दिल्ली, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। दिल्ली से चौका देने वाली खबर सामने आईं है। यहां के मुंडका मेट्रो स्टेशन के पास कल शाम एक तीन मंजिला व्यावसायिक इमारत में अचानक आग लगने से इमारत से अब तक करीब 27 शव को बरामद किया गया है। वहीं इस भयानक आग से 50 लोगों को बचाया गया है। इस बात की जानकारी दिल्ली डिप्टी फायर चीफ सुनील चौधरी ने दी। दिल्ली पुलिस बताया कि, इस मंजिला व्यावसायिक इमारत में अभी भी कुछ लोग फंसे हैं। फिलहाल पुलिस ने कम्पनी के मालिक हरीश गोयल और वरुण गोयल को अपनी हिरासत में लिया है।
मुंडका इलाके में आग लगने के कारण अधिकारिक तौर पर 27 लोगों की दर्दनाक जान जा चुकी है। इस बात की जानकारी दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने दी। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि, यह दिल्ली की “बहुत दी दुखद घटना हुई है। सारी बिल्डिंग जल कर ख़ाक हो चुकी है। इस घटना में 27 लोगों की मौत हुई है। सेकेंड फ्लोर से ये सारी बॉडी मिली हैं। वहीं इससे 8 लोग घायल हुए है। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

