N
डेस्क रिपोर्टर
मेरठ, न्यूज वर्ल्ड । उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में एक बड़ा हादसा होते होते टल गया। यहां सुबह दौराला रेलवे स्टेशन पर सहारनपुर-दिल्ली पैसेंजर ट्रेन पहुंची और तभी अचानक से ट्रेन के 3 डिब्बों से आग लग गई। धुओं ने पूरे स्टेशन को ढक गया। बढ़ती हुई आग की लपटें देख वहां अफरा-तफरी मच गई। साथ ही रेलवे स्टेशन पर भी हड़कंप मच गया। बड़ती हुई आग को देख ट्रेन में सवार सभी यात्रियों के बीच दहशत फैल गई। जिसके बाद ट्रेन के डिब्बों से निकलने की हड़बड़ी में कई सारे यात्री घायल हो गए। अच्छी खबर ये रही कि आग कि चपेट में कोई नहीं आया और एक बड़ा हादसा होते होते टल गया।
जानकारी के मुताबिक, आग लगने की यह घटना शनिवार सुबह दौराला रेलवे स्टेशन पर दिल्ली-सहारनपुर पैसेंजर ट्रेन में लगी। बताया गया है कि, यह पैसेंजर ट्रेन यात्रियों से अच्छी खासी भरी हुई थी। ट्रेन जैसे ही दौराला स्टेशन पर आई, तभी अचानक से ट्रेन के 3 डिब्बों से आग की लपटें उठने लगीं। आनन-फानन में सभी यात्री ट्रेन से उतर कर भागने लगे। बढ़ती हुए आग को देख भगदड़ की स्थिति पैदा हो गई। इस भगदड़ से कई यात्रियों को चोट लगने कि सूचना है। इसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम को ट्रेन में आग लगने की सूचना दी गई और जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम जैसे तैसे आग पर काबू पाया। वहीं घटना में घायल हुए यात्रियों को एंबुलेंस से स्थानीय अस्पताल लाया गया।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

