रविवार, 03 मई 2026
Logo
National

पंजाब के बठिंडा में मिलिट्री स्टेशन पर फायरिंग, 4 की मौत

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
पंजाब के बठिंडा में मिलिट्री स्टेशन पर फायरिंग, 4 की मौत

पंजाब के बठिंडा में मिलिट्री स्टेशन पर फायरिंग, 4 की मौत

News World Desk
डेस्क रिपोर्टर
News World Desk

चंडीगढ़। पंजाब के बठिंडा के सैन्य स्टेशन में गोलीबारी की घटना में चार लोगों की मौत हो गई। सेना ने बुधवार को यह जानकारी दी। जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) दक्षिण पश्चिम कमान ने गोलीबारी की घटना की पुष्टि की। बताया जा रहा है कि घटना स्टेशन के अंदर बुधवार सुबह 4.35 बजे हुई।


सेना ने एक बयान में कहा, बठिंडा सैन्य स्टेशन के अंदर सुबह करीब 4.35 बजे गोलीबारी की सूचना मिली है। मिल्रिटी स्टेशन क्विक रिएक्शन टीमों को अलर्ट कर दिया गया है। इलाके को घेर लिया गया और सील कर दिया गया है। तलाशी अभियान जारी है। गोलीबारी में चार लोगों की मौत की सूचना मिली है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें