मंगलवार, 05 मई 2026
Logo
National

केन्द्रीय चुनाव समिति की पहली बैठक आज दिल्ली में, 120 उम्मीदवारों की पहली सूची हो सकती है जारी

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
केन्द्रीय चुनाव समिति की पहली बैठक आज दिल्ली में, 120 उम्मीदवारों की पहली सूची हो सकती है जारी

केन्द्रीय चुनाव समिति की पहली बैठक आज दिल्ली में, 120 उम्मीदवारों की पहली सूची हो सकती है जारी

News World Desk
डेस्क रिपोर्टर
News World Desk

Lनई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी की केन्द्रीय चुनाव समिति की पहली बैठक आज दिल्ली में होने जा रही है। आगामी लोकसभा चुनाव की आहट की वजह से इस बैठक को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस अहम बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, समिति सदस्य केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के अलावा सर्वानंद सोनोवाल, भूपेन्द्र यादव और राष्ट्रीय महासचिव बीएल संतोष भी मौजूद रहेंगे।


बैठक में उम्मीदवारों के नामों पर विचार होने की संभावना है। इसके बाद लगभग 120 उम्मीदवारों की प्रथम सूची जारी की जा सकती है। इसमें केन्द्रीय मंत्रियों के साथ कुछ प्रमुख नेताओं के नाम हो सकते हैं।  सूत्रों के मुताबिक, पीएम मोदी की मौजूदगी में ये बैठक शाम 7 बजे के लगभग शुरू होगी। इस बैठक में लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नामों पर मुहर लगाई जा सकती है।


सूत्रों का कहना है कि पहली लिस्ट में ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का भी नाम हो सकता है। इसके अलावा कुछ ऐसे मंत्रियों के भी नाम हो सकते हैं, जो फिलहाल राज्यसभा सांसद हैं। इस सूची में 3 तरह के उम्मीदवारों की घोषणा हो सकती है। एक वो जो वीआईपी सीटें हैं, दूसरे वो जो राज्यसभा से हैं और वो चुनाव लड़ सकते हैं। तीसरे वो जो अभी तक कमजोर सीटें रही हैं।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें