रविवार, 03 मई 2026
Logo
National

असम में जारी है बाढ़ का कहर, 27 जिलों के 25 लाख लोग प्रभावित, 122 की हुई मौत

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
असम में जारी है बाढ़ का कहर, 27 जिलों के 25 लाख लोग प्रभावित, 122 की हुई मौत

असम में जारी है बाढ़ का कहर, 27 जिलों के 25 लाख लोग प्रभावित, 122 की हुई मौत

N
डेस्क रिपोर्टर

गुवाहाटी, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। देश के कई राज्यों में प्री मानसून की बारिश का दौर जारी है। इसी बीच असम में बाढ़ के हालात बिगड़ते जा रहे है। शनिवार यानी 25 जून को भी यहां बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी रही। इसके साथ ही इस प्राकृतिक आपदा में चार और लोगों की जान चली गई। वहीं बाढ़ से राज्य में 25.10 लाख लोग प्रभावित हैं। अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि, मृतकों में बारपेटा, दर्रांग, कछार और गोलाघाट जिलों के लोग है। 


वहीं असम में इस वर्ष बाढ़ तथा भूस्खलन में जान गंवाने वाले लोगों की संख्या 122 तक पहुंच चुकी है। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (ASDMA) द्वारा जारी किए गए बुलेटिन के मुताबिक, 27 जिलों में बाढ़ प्रभावित लोगों की संख्या घटकर अब 25.10 लाख हो गई है, वहीं, शुक्रवार यानी 24 जून तक 28 जिलों में यह आंकड़ा 33.03 लाख दर्ज किया गया था। 


अधिकारियों ने बताया कि, कुछ जिलों की स्थिति में मामूली सुधार हुआ है। यहां की नदियों का जल स्तर थोड़ा कम हुआ है। पर अभी भी धुबरी में ब्रह्मपुत्र और नगांव में कोपिली नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। उन्होंने बताया कि, वायुसेना के हेलीकॉप्टर की मदद से यहां पर लोगों को भोजन के पैकेट, पीने के लिए पानी की बोतलें और अन्य जरूरी चीजें लोगों तक पहुंचाई जा रही है।


पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें