N
डेस्क रिपोर्टर
दिल्ली, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। इन दिनों भारत में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ट्विटर पर लोगों के फॉलोअर्स घट रहे है। इनमें आम यूजर्स के साथ राजनेता और बड़े सेलेब्रिटी भी शामिल है। फिलहाल ट्विटर की और से अभी तक कोई नई पॉलिसी नही बनाई गई है। यूजर्स ने ट्वीटस करके शिकायत की जिसके बाद भी अभी तक फॉलोअर्स घटने का कारण नही पता चला है।
मिनटों में गायब हुए फॉलोअर्स
ट्विटर पर यूजर्स के कुछ ही मिनटों में 100 या उससे ज्यादा फॉलोअर्स अचानक गायब हो गए। बता दें कि ट्विटर ने 1 दिसंबर से अपनी सिक्योरिटी पॉलिसी में बदलाव किए है। माना जा रहा है कि ट्विटर ने अपने फेक फॉलोअर्स को हटाया है, जिसके कारण यूजर्स के फॉलोअर्स कम हो रहें हैं। जून 2021 में भी ट्विटर ने इस तरह कारवाई की थी।
प्राइवेसी होना जरूरी
ट्विटर पर कई फेक फॉलोअर्स मौजूद है, ऐसे फेक फॉलोअर्स को बाट्स कहा जाता है। बाट्स को खत्म करने के लिए ट्विटर क्लीनअप कर रहा है।
इस प्रोसेस में ट्विटर यूजर्स को अपने पासवर्ड और फोन नंबर की जानकारी प्रदान करनी होती है। वेरिफिकेशन होने से पहले यूजर्स को फॉलोअर्स लिस्ट से हटा दिया जाता है और फॉलोअर्स की संख्सा में कमी आ जाती है। अकाउंट वेरीफाई होने के बाद वापस से फॉलोअर्स की संख्या बढ़ जाती है।
ट्विटर की हुई खिंचाई
फॉलोअर्स कम होने के बाद से ट्विटर यूजर्स लगातार इसको लेकर कैंपन चला रहे है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर #ParagStopThis के नाम से अभियान चलाया जा रहा है, साथ ही कई तरह के मीम्स के जरिए ट्विटर की खिंचाई की जा रही है। फिलहाल अभी भी फॉलोअर्स का घटने और बढ़ने का सिलसिला जारी है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

