नई दिल्ली, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। होली का त्योहार हिंदुओं के लिए बड़ा त्योहार होता है। घर से बाहर रहने वाले सभी लोग होली पर अपने घर जा रहे हैं। इसके मद्देनजर ट्रेनों में लगातार भीड़ बढ़ती जा रही है। यात्रियों की भीड़ देखकर रेलवे ने कई स्पेशल ट्रेनें शुरू करने का इंतजाम किया है। इनमें से कई स्पेशल ट्रेनें शुरू भी हो गईं हैं। रेलवे को उम्मीद है कि होली स्पेशल ट्रेनों की व्यवस्था से यात्रियों को आखिरी समय पर अपने गंतव्य की ओर निकलने में आसानी होगी। इन ट्रेनों में एसी-2 से लेकर सेकेंड क्लास तक की बोगियां होंगी। रेलवे इन होली स्पेशल ट्रेनों में जितनी बोगियां लगा रहा है, उससे उम्मीद है कि पैसेंजरों को ज्यादा भीड़ का सामना नहीं करना पड़ेगा।
अहमदाबाद से दानापुर जाने वाली स्पेशल ट्रेन
ट्रेन नंबर-09417 अहमदाबाद-दानापुर स्पेशल 14 मार्च (सोमवार) को अहमदाबाद से सुबह 09.10 बजे रवाना होगी और अगले दिन रात 21.30 बजे दानापुर पहुंचेगी। इसी तरह ट्रेन नंबर- 09418 दानापुर-अहमदाबाद स्पेशल मंगलवार रात 23.45 पर दानापुर से चलेगी और गुरुवार दिन के 11.20 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी। रास्ते में यह ट्रेन नाडियाड, छायापुरी, रतलाम, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, हिण्डौन सिटी, बयाना, भरतपुर, अछनेरा, मथुरा, कासगंज, फर्रुखाबाद, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ, सुल्तानपुर, जौनपुर सिटी, वाराणसी, पंडित दीनदयाल उपाध्य्य जंक्शन, बक्सर और आरा स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में आते-जाते ठहरेंगी। इसमें एसी-2, एसी-3, स्लीपर क्लास और सेकंड क्लास के कोच होंगे।
बांद्रा टर्मिनस से बरौनी जंक्शन तक स्पेशल ट्रेन
ट्रेन नंबर- 09061 बांद्रा टर्मिनस-बरौनी जंक्शन स्पेशल बांद्रा से 15 मार्च (मंगलवार) को रात 11 बजे रवाना होगी और गुरुवार को सुबर 6 बजे बरौनी जंक्शन पहुंचेगी। बरौनी जंक्शन से ट्रेन नंबर-09062 17 मार्च (गुरुवार) को 22.30 बजे रवाना होगी और शनिवार 17.50 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी। यह ट्रेन बोरिवली, वापी, सूरत, रतलाम, कोटा, गंगापुर सिटी, भरतपुर, अछनेरा, मथुरा, कासगंज, फर्रुखाबाद, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ, सुल्तानपुर, जौनपुर सिटी, वाराणसी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा, पाटलिपुत्र और हाजीपुर स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में भी एसी-2, एसी-3, स्लीपर क्लास और सेकंड क्लास कोच होंगे।