साइक्लोन 'असानी' के प्रभाव के चलते देश के 8 राज्यों में आंध ‘असानी’ चक्रवात तूफान उत्तर पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते जा रहा है, पर इसकी रफ्तार पहले से कुछ कम हुई है। इसी बीच भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में बताया कि, साइक्लोन के कारण 10 से 13 मई तक अरुणाचल प्रदेश, मेघालय,असम, नागालैंड, मिजोरम, मणिपुर, त्रिपुरा, तमिलनाडु और केरल में भारी बारिश हो सकती है।
जिसको चलते भारतीय मौसम विभाग ने इन सभी राज्यों में अलर्ट जारी कर दिया है। इससे पहले आईएमडी ने अपने पूर्वानुमान में बताया था कि, 9 से लेकर 12 मई तक ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटीय इलाकों में बारिश हो सकती है। जिसको लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया था।
आईएमडी भुवनेश्वर केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक उमाशंकर दास के अनुसार, आने वाले 48 घंटों में यह चक्रवात कमजोर पड़ सकता है, पर इसके बाद भी कई राज्यों में भारी बारिश के आसार है। बारिश के साथ तेज हवाएं भी चल सकती है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

