
Lलखनऊ। उत्तर प्रदेश के माफिया डॉन मुख्तार अंसारी को शनिवार सुबह करीब 10.45 बजे गाजीपुर के कालीबाग कब्रिस्तान में दफनाया गया। इससे पहले मोहम्मदाबाद इलाके में स्थित उसके पुश्तैनी घर 'बड़ा फाटक' के बाहर शव को अंतिम दर्शन के लिए रखा गया। बेटे उमर ने इत्र छिड़का। मुख्तार की मूंछों पर ताव दिया और यहां से जनाजा शुरू हुआ, जिसमें करीब 30 हजार लोग शामिल हुए। हालात को नियंत्रण में रखने के लिए भारी पुलिस फोर्स और पैरामिलिट्री तैनात की गई। पुलिस-प्रशासन के आला अफसर भी मुस्तैद रहे।
बतादें बांदा जेल में बंद मुख्तार अंसारी की हार्ट अटैक के चलते गुरुवार रात मौत हो गई थी। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद उसके शव को 26 गाड़ियों के काफिले के साथ बांदा से गाजीपुर लाया गया। सुबह समाजवादी पार्टी समेत अन्य दलों के नेता मुख्तार के घर पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया। सपा विधायक और मुख्तार के भतीजे मोहम्मद सुहैब अंसारी ने कहा- अनुरोध है कि मर्यादा बनाए रखें। सभी को उन्हें देखने का मौका मिलेगा।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

