शनिवार, 25 अप्रैल 2026
Logo
National

Goa Election 2022: विधायकों को दलबदल से रोकने के लिए कांग्रेस ने उम्मीदवारों को हिंदू, ईसाई और मुस्लिम देवी-देवताओं के सामने दिलाई शपथ

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
Goa Election 2022: विधायकों को दलबदल से रोकने के लिए कांग्रेस ने उम्मीदवारों को हिंदू, ईसाई और मुस्लिम देवी-देवताओं के सामने दिलाई शपथ

Goa Election 2022: विधायकों को दलबदल से रोकने के लिए कांग्रेस ने उम्मीदवारों को हिंदू, ईसाई और मुस्लिम देवी-देवताओं के सामने दिलाई शपथ

News World Desk
डेस्क रिपोर्टर
News World Desk

पणजी, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। गोवा कांग्रेस अध्यक्ष गिरीश चोडनकर ने दावा किया है कि 10 मार्च को राज्य विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद उसके जीतने वाले उम्मीदवार दलबदल न करें, इसलिए पार्टी ने यह सुनिश्चित करने के लिए एक 'गुप्त' उपाय किया है।


सभी उम्मीदवारों को दिलाई शपथ
चोडनकर ने कहा कि अपने सभी 37 उम्मीदवारों को पार्टी ने हिंदू, ईसाई और मुस्लिम देवी-देवताओं के सामने शपथ दिलाई है और शपथ पत्र दिया है कि वो अपने पांच साल के कार्यकाल में पार्टी से अलग नहीं होंगे। चोडनकर ने कहा इसके अलावा एक और उपाय किया गया है, जिसका खुलासा अभी नहीं किया जा सकता है।

सभी से लिए एफिडेबिट
चोडनकर ने कहा, गोवा के लोग भगवान से डरते हैं। हमने उनसे (विधायक) मंदिरों और बम्बोलिम क्रॉस (एक ईसाई धार्मिक स्थल) में एक सामाजिक प्रतिबद्धता ली है। अगर वे पीछे हटते हैं, तो गोवा के लोग उन्हें नहीं बख्शेंगे। उन्होंने कहा इसके अलावा हमने सभी से एक एफिडेबिट भी लिया है। उन्होंने कहा, हमने तीसरा उपाय भी किया है, जिसका खुलासा हम सोशल मीडिया पर नहीं कर सकते। हमने उम्मीदवारों को बता दिया है कि उनमें से एक के टूटने पर भी उनका भाग्य क्या होगा। हम इसे सार्वजनिक रूप से नहीं कह सकते। 

2022 तक बचे सिर्फ 2 विधायक 
बतादें, 2017 के चुनावों के बाद 17 कांग्रेस विधायक राज्य विधानसभा के लिए चुने गए, जिनमें से 13 ने 2019 तक भाजपा में शामिल होने के लिए पार्टी छोड़ दी। हालांकि 2022 तक पार्टी के पास सिर्फ दो विधायक रह गए थे, इसके अन्य विधायक 2019-2022 के बीच भाजपा, तृणमूल कांग्रेस या आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए थे।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें