
डेस्क रिपोर्टर
News World Desk
गोआ, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। गोआ में सभी 40 सीटों के रुझान आ गए हैं। इसमें बीजेपी स्पष्ट बहुमत मिलते हुए दिखाई दे रहा है। सांकेलिम सीट से CM प्रमोद सावंत लगातार तीसरी बार चुनाव जीत गए हैं। सावंत ने कहा है कि निश्चित तौर पर गोवा में बीजेपी की सरकार बन रही है। हम लोग निर्दलीय विधायकों और महाराष्ट्रवादी गोमंतक पार्टी (MGP) को सथा लेंगे। गोआ के डिप्टी CM चंद्रकांत कवलेकर क्वेपम सीट से पीछे चल रहे है।
गोवा में अभी तक के रुझान में बीजेपी बहुमत की तरफ बढ़ती दिख रही है। कोरटालिम से निर्दलीय उम्मीदवार मैनुअल वाज और कर्टोरिम से एलेक्सियो रेजिनाल्डो ने भाजपा को समर्थन दिया है। वहीं, बिचोलिम निर्वाचन क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार डॉ चंद्रकांत शेट्टी ने भी भारतीय जनता पार्टी को समर्थन देने की घोषणा की है। अब तक बीजेपी के 5, कांग्रेस के 3 और अन्य के 2 उम्मीदवार जीत गए हैं। गोवा में अभी तक के रुझानों में मिली सफलता के बाद पणजी स्थित बीजेपी ऑफिस में जश्न का दौर शुरू हो गया है।
रिजल्ट अपडेट
बीजेपी : 20
कांग्रेस : 13
एनसीपी : 0
टीएमसी : 5
आप : 0
अन्य : 2
302 उम्मीदवार मैदान में
गोआ विधानसभा की 40 सीटों के लिए 302 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा, जिसमें बहुकोणीय मुकाबला देखा गया। इसमें बीजेपी के 40, कांग्रेस के 37, आप के 39, टीएमसी के 26, एमजीपी के 13 और निर्दलीय 68 कैंडिडेट्स हैं। करीबन 11.56 हजार वोटरों ने इनकी किस्मत का फैसला ईवीएम में कैद किया है।
कांग्रेस नहीं बना पाई थी सरकार
गोवा में एक ही चरण में 14 फरवरी को मतदान हुए थे। 2017 में गोआ में त्रिशंकु विधानसभा थी। यहां सबसे अधिक सीट जितने के बाद कांग्रेस अपनी सरकार नहीं बना पाई थी। कांग्रेस को 17 और भाजपा को 13 सीटें मिली थीं। लेकिन भाजपा ने कांग्रेस से पहले सरकार बनाने का दावा कर दिया और सत्ता की कुर्सी पर बैठ गई।
जीत की हैट्रिक लगा सकती है बीजेपी
यदि इस बार यहां बीजेपी को बहुमत मिलता है तो उसकी जीत की हैट्रिक होगी, वहीं यदि कांग्रेस को बहुमत मिलता है तो राज्य में 10 साल बाद सत्ता में उसकी वापसी होगी। गोआ में बीजेपी ने अब तक 4 बार अपनी सरकार बनाई है। साल 1999 यहां पहली बार बीजेपी सत्ता में आई थी, इसके बाद 2002, 2012 और 2017 में बीजेपी ने यहां अपनी सरकार बनाई है। भाजपा की तरफ से मनोहर पर्रिकर सबसे पहले मुख्यमंत्री बने थे।
2017 में ये थी स्थिति
बीजेपी : 13
कांग्रेस : 17
जिएफपी : 03
अन्य : 03
कुल सीटें : 40
बहुमत : 21
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

