गुरुवार, 26 मार्च 2026
Logo
National

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मिले गोवा के खेल मंत्री रमेश तावड़कर, खेलों के विकास से जुड़े मुद्दों पर हुई चर्चा

26 मार्च, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ गोवा के खेल एवं युवा मामले व जनजातीय कल्याण मंत्री रमेश तावड़कर।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ गोवा के खेल एवं युवा मामले व जनजातीय कल्याण मंत्री रमेश तावड़कर।

Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से गुरुवार को राजधानी स्थित उनके निवास कार्यालय में गोवा के खेल एवं युवा मामले व जनजातीय कल्याण मंत्री रमेश तावड़कर ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने रमेश तावड़कर का स्वागत किया। उन्हें बस्तर आर्ट का प्रतीक चिन्ह और जशपुर के स्थानीय उत्पाद भेंट किए। दोनों के बीच खेलों के विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। 


मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गोवा के खेल, युवा मामले व जनजातीय कल्याण मंत्री रमेश तावड़कर से जनजातीय कल्याण के मुद्दे पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार खेलों को प्रोत्साहन देने के लिए निरंतर प्रयासरत है। राज्य में आधुनिक खेल अधोसंरचना विकसित कर प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान किया जा रहा है।


 मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि देश के प्रथम ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स’ का आयोजन छत्तीसगढ़ में होना राज्य के लिए गौरव का विषय है। यह आयोजन न केवल जनजातीय प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच प्रदान करेगा, बल्कि उनकी सांस्कृतिक पहचान और आत्मविश्वास को भी नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा।


गोवा सरकार का प्रतिनिधिमंडल रमेश तावड़कर के नेतृत्व में ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स’ में सहभागिता के लिए छत्तीसगढ़ प्रवास पर है। यह प्रतिनिधिमंडल खेल आयोजन में भागीदारी के साथ छत्तीसगढ़ मुक्तांगन, आदिवासी संग्रहालय सहित राज्य की समृद्ध जनजातीय संस्कृति और विरासत से जुड़े विभिन्न स्थलों का भ्रमण भी करेगा।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें