विशाखापट्टनम, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। समुद्र कि जब लहरे तेज होती हैं या फिर जब वो उफनता है तो अपने अंदर से वो कई सारी चीजों को बाहर निकाल देता है। बंगाल की खाड़ी से शुरू हुए चक्रवात 'असानी' के कारण समुद्र इस वक्त उफान रहा है। इसी बीच आंध्र प्रदेश में श्रीकाकुलम के तट पर समुद्र कि उफनती लहरों में एक ऐसी चीज निकल के बाहर आई है जिसने सबको हैरान कर दिया है। ये एक रथ की तरह दिखने जैसे एक ढांचा है, इस पर सोने के रंग की परत चढ़ी हुई है। इसे देखने के बाद लोग अंदाज़ा लगाने में लगे है की ये कहा से आया होगा।
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, ये रथ जैसा दिखाने वाली चीज श्रीकाकुलम जिले के सुन्नापल्ली तट पर मंगलवार शाम यानी कल समुद्र में बहकर बाहर आया था। जब वहा के लोगों ने समंदर में बहते हुए रथ को देखा तो उसे रस्सियों से खींचकर बाहर ले आए। थोड़ी ही देर में इस बात की खबर फैल गई और बड़ी संख्या में लोग वहां इकट्ठे हो गए।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

