शनिवार, 25 अप्रैल 2026
Logo
National

स्कूली छात्रों के लिए खुशखबरी : 2 नवंबर तक मिलेगी इतनी छुट्टी

14 अक्टू, 20240 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
स्कूली छात्रों के लिए खुशखबरी : 2 नवंबर तक मिलेगी इतनी छुट्टी

स्कूली छात्रों के लिए खुशखबरी : 2 नवंबर तक मिलेगी इतनी छुट्टी

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

स्कूली छात्रों के लिए खुशखबरी है। पंजाब में 15 अक्टूबर को पंचायती चुनावों और 17 अक्तूबर को महर्षि वाल्मीकि जयंती के मौके पर सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों में अवकाश का ऐलान किया गया है। वही ट्रेनिंग सेंटर बनाने के चलते 14 अक्टूबर को भी कुछ स्कूलों में छुट्टी का ऐलान किया गया है। 20 अक्टूबर और 27 अक्टूबर को रविवार को साप्ताहिक छुट्टी होने के कारण देशभर में पब्लिक हॉलिडे रहेगा।

इसके अलावा 17 अक्टूबर को महर्षि वाल्मीकि जयंती और कटि बिहू के अवसर पर कर्नाटक, असम, और हिमाचल प्रदेश जैसे राज्यों में स्कूल, कॉलेज, और सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे। जम्मू और कश्मीर में 26 अक्टूबर को परिग्रहण दिवस के मौके पर अवकाश रहेगा।इधर,2 नवंबर को विश्वकर्मा डे/गोवर्धन पूजा, 09 नवंबर को दूसरा शनिवार, 15 नवंबर गुरु नानक जयंती को कई राज्यों के स्कूलों में अवकाश रहेगा।

जानिए कब-कब कहां-कहां बंद रहेंगे स्कूल 

  • छत्तीसगढ़ में 29 अक्टूबर को धनतेरस, 30 अक्टूबर को नरक चौदस, 31 अक्टूबर को दिवाली या लक्ष्मी पूजा, 1 नवंबर को गोवर्धन पूजा और 2 नवंबर को भाई दूज के चलते सभी स्कूलों में अवकाश रहेगा।

  • ओडिशा में 20 से 29 अक्टूबर तक स्कूलों में अवकाश रहेगा।

  • मध्य प्रदेश राजस्थान में भी दशहरे, दिवाली, धनतेरस, नरक चौदस, दिवाली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज के चलते सभी स्कूलों में अवकाश रहेगा।

  • बिहार में 20 अक्टूबर को रविवार , 27 अक्टूबर को रविवार ,29 अक्टूबर को धनतेरस, 30 अक्टूबर को नरक चौदस, 31 अक्टूबर को दिवाली या लक्ष्मी पूजा, 1 नवंबर को गोवर्धन पूजा और 2 नवंबर को भाई दूज के चलते स्कूल बंद रहेंगे।

  • झारखंड में  29 अक्टूबर को धनतेरस, 30 अक्टूबर को नरक चौदस, 31 अक्टूबर को दिवाली या लक्ष्मी पूजा, 1 नवंबर को गोवर्धन पूजा और 2 नवंबर को भाई दूज और छह नवंबर को छठ के चलते सरकारी स्कूलों में छुट्टी रहेगी।

  • कर्नाटक लोक शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक वर्ष 2024-25 के लिए सरकारी और निजी स्कूलों में छात्रों के लिए आधिकारिक तौर पर दशहरा की छुट्टियों की घोषणा की है, जिसमें 20 अक्टूबर तक की छुट्टियाँ निर्धारित की गई हैं, जिससे छात्रों को कुल 17 दिन की छुट्टी मिलेगी।

  • यूपी में भी 30 अक्टूबर नरक चतुर्दशी, 31 अक्टूबर दीपावली , 2 नवंबर गोवर्धन पूजा, 3 नवंबर भाईदूज, 15 नवंबर को गुरु नानक जयंती, 24 नवंबर को गुरु तेग बहादुर जयंती और 25 दिसंबर क्रिसमस के चलते स्कूलों में अवकाश रहेगा।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें