गुरुवार, 23 अप्रैल 2026
Logo
National

लोकसभा स्पीकर के लिए सरकार और विपक्ष के बीच बनी सहमति, ओम बिरला या कोई और? किसको मिलेगा ये पद

25 जून, 20240 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
लोकसभा स्पीकर के लिए सरकार और विपक्ष के बीच बनी सहमति, ओम बिरला या कोई और? किसको मिलेगा ये पद

लोकसभा स्पीकर के लिए सरकार और विपक्ष के बीच बनी सहमति, ओम बिरला या कोई और? किसको मिलेगा ये पद

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

नई दिल्ली। 18वीं लोकसभा के पहले सत्र का आज दूसरा दिन है। भाजपा के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) सरकार और विपक्ष के बीच लोकसभा स्पीकर को लेकर आम सहमति बन गई है। यानी अब विपक्ष लोकसभा स्पीकर के लिए उम्मीदवार नहीं उतारेगा।


सूत्रों ने बताया कि आम सहमति बनने के बाद विपक्ष लोकसभा अध्यक्ष पद के लिए अपना उम्मीदवार नहीं उतारेगा। लोकसभा स्पीकर के नाम को लेकर अब चर्चाएं तेज हो गई हैं। रिपोर्ट की मानें तो इस बार भी एनडीए की सरकार लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को ही बनाएगी।


लोकसभा स्पीकर के पद के लिए आज भाजपा के दिग्गज नेताओं में हुई बैठक

लोकसभा स्पीकर पद के उम्मीदवार पर आम सहमति बनाने के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू को तैनात किया गया था। लोकसभा स्पीकर के नाम के ऐलान से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ओम बिरला के बीच अहम बैठक चली है।


इस बैठक में संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू, गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी चीफ और मंत्री जेपी नड्डा भी मौजूद थे।इससे पहले नाम तय करने के लिए सोमवार (24 जून) देर रात गृह मंत्री अमित शाह और जेपी नड्डा ने बैठक की थी।


इससे पहले, सूत्रों ने कहा था कि अगर एनडीए के लोकसभा स्पीकर पद के उम्मीदवार पर आम सहमति बन जाती है तो विपक्ष को डिप्टी स्पीकर का पद दिया जा सकता है।


लोकसभा स्पीकर के लिए नामांकन का आज आखिरी दिन

लोकसभा स्पीकर के लिए नामांकन का आज आखिरी दिन है। आज दोपहर 12 बजे एनडीए उम्मीदवार का नामांकन होगा। नामांकन दाखिल होने के बाद कल बुधवार 26 जून को स्पीकर का चुनाव किया जाएगा।


हालांकि इस बार भी एनडीए की तरफ से एक बार फिर ओम बिरला के नाम का चयन किया जा सकता है। फिलहाल इसको लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें